एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने पति सैफ अली खान व दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ मालदीव में वेकेशन पर हैं। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने हॉलिडे की कुछ झलकियां फैंस को दिखाई है। अब उन्होंने छोटे बेटे जेह के साथ नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई है। इस पर कई दिलचस्प कमेंट किए जा रहे हैं। करीना ने जेह को गोद में सुलाया हुआ है।














