न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैष्णो देवी पहुंचे बिपाशा-करण, अहान-तारा ने की गंगा आरती, बाईसेक्सुअलिटी के आरोप पर बोले निखिल

मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ उठाने के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी अब माता वैष्णो देवी से आशीर्वाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 2:38:22

वैष्णो देवी पहुंचे बिपाशा-करण, अहान-तारा ने की गंगा आरती, बाईसेक्सुअलिटी के आरोप पर बोले निखिल

मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ उठाने के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी अब माता वैष्णो देवी से आशीर्वाद लेने के लिए जम्मू पहुंची। बिपाशा ने हाल ही में अपने पति के साथ इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। कपल इस दौरान माथे पर जय माता दी लिखी हुई पट्टी बांधे नजर आया। उनके पीछे मां वैष्णो देवी के दरबार का नजारा बेहद खूबसूरत है। लुक की बात करें तो इस दौरान बिपाशा लाइट पर्पल हुडी के साथ ग्रे ट्राउजर में कैजुअल, लेकिन खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने खुले बालों के साथ चेहरे पर गॉग्लस लगाकर कंप्लीट किया है और साथ ही मफलर भी कैरी किया हुआ है।

करण भी विंटर लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं। अन्य कई तस्वीरों में दोनों अपने दोस्तों के साथ भी यात्रा एंजॉय करते दिख रहे हैं। बिपाशा ने अपनी यात्रा को "मैजिकल दर्शन" कहा और वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड व जम्मू पुलिस को उनके "अद्भुत काम" के लिए धन्यवाद दिया। बिपाशा ने इससे पहले करण के साथ मंदिर तक की अपनी यात्रा का एक छोटा वीडियो शेयर किया था और खुद को "धन्य" और "आभारी" महसूस किया था। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी वैष्णो धाम की यात्रा की थी।

अहान शेट्टी व तारा सुतारिया की फिल्म तड़प 3 दिसंबर को होगी रिलीज

मच अवेटेड फिल्म 'तड़प' की मुख्य जोड़ी अहान शेट्टी और तारा सुतारिया ने रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने के लिए बुधवार (24 नवंबर) को वाराणसी का दौरा किया। फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं ने वाराणसी में एक विशेष गंगा आरती का आयोजन करके सिटी प्रमोशन की शुरुआत की। इस अवसर पर अहान-तारा सहित अन्य कलाकारों ने गंगा आरती की, लोकल मीडिया के साथ बातचीत की और लोकप्रिय कृष्णा पान हाउस का भी दौरा किया। यह सुनील शेट्टी के बेटे अहान की पहली फिल्म है।

वे बेहद उत्साहित दिख रहे थे। गंगा घाट पर अहान और तारा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाल ही रिलीज हुए 'तड़प' के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पोंस मिला था। इसमें प्रीतम की दमदार ट्यून्स हैं। यह फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म है।

karan singh grover,bipasha basu,ahan shetty,tara sutariya,nusrat jahan,nikhil jain,bollywood news in hindi

निखिल जैन का बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां से हो चुका है तलाक

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। वे कभी तलाक तो कभी बिना शादी के बच्चे के जन्म को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब नुसरत से अलग होने के बाद निखिल जैन पहली बार खुलकर मीडिया के सामने आए हैं। निखिल ने ईआई समय डिजिटल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वे अभी भी नुसरत से प्यार करते हैं। नुसरत ने निखिल पर बाईसेक्सुअल होने का आरोप भी लगाया था। निखिल ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैं अब भी नुसरत से प्यार करता हूं और अगर मैं बाईसेक्सुअल होता, तो वह मेरे साथ इतना प्यार कैसे कर सकती थीं?

नुसरत से मिलने से पहले ही मैं कई टॉलीवुड सेलेब्स को जानता था। बॉलीवुड में भी कई लोगों के रिलेशनशिप टूटे हैं और डिवोर्स भी हुए हैं। लेकिन किसी ने भी एक-दूसरे पर कभी ऐसे आरोप नहीं लगाए। निखिल ने शादी टूटने की वजह को बेहद पर्सनल बताते हुए कहा कि कुछ गलत हो गया था लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह इतना आगे बढ़ जाएगा। आपको बता दें कि नुसरत फिलहाल एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं। नुसरत के बच्चे के पिता भी यश ही हैं और दोनों साथ रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर