न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Video : आमिर से मिलने के बाद आयरा के आए आंसू, आंख मारने पर मलाइका ने 16 साल के लड़के को फटकारा

सुपरस्टार आमिर खान हाल ही अपनी जन्मदिन पार्टी और नई गर्लफ्रेंड को लेकर लाइमलाइट में रहे। आमिर ने होली के दिन 14 मार्च को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 12:19:52

2 Video : आमिर से मिलने के बाद आयरा के आए आंसू, आंख मारने पर मलाइका ने 16 साल के लड़के को फटकारा

सुपरस्टार आमिर खान हाल ही अपनी जन्मदिन पार्टी और नई गर्लफ्रेंड को लेकर लाइमलाइट में रहे। आमिर ने होली के दिन 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। अब आमिर की बेटी आयरा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आयरा अपने पिता से मिलती हैं और कार में आकर रोने लगती हैं। रोती हुई आयरा को देख फैंस चिंतित हो गए। वे इसका असल कारण जानना चाह रहे हैं और तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। दरअसल आयरा पिता की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो पाई थीं। बताया गया कि वह बाहर गई हुई थीं।

इसके बाद अब आयरा ने आमिर से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद आयरा काफी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। हालांकि आयरा इसे पैपराजी से छिपाना चाहती थीं और चुपचाप कार में जाकर बैठ गईं लेकिन रोती हुई आयरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पैपराजी विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि आयरा, आमिर से कुछ कह रही हैं। आमिर मुड़कर उन्हें बुलाते हैं। आयरा हाथ से इशारे कर कुछ बात करती हैं।

आमिर फिर आयरा को गले लगाते हैं और उन्हें कार में बैठाते हैं। इसके बाद आमिर अपनी कार में बैठ गए। आयरा मायूस दिखती हैं। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट, पैंट और जूते पहने थे। आमिर नीली टी-शर्ट, डेनिम्स और सफेद स्नीकर्स में जंच रहे थे। बता दें कि आमिर ने पार्टी में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्पैट से भी मिलवाया था। बेंगलुरु की रहने वाली गौरी एक 6 साल के बच्चे की मां हैं। आमिर और गौरी बीते कुछ समय से दोस्त थे और बाद में रिलेशनशिप में आ गए। आयरा की बात करें तो पिछले साल जनवरी में उनकी शादी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जिम ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ हुई थी। इस मौके पर आमिर की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी मौजूद थीं।

डांस शो ‘हिप हॉप सीजन 2’ के दौरान एक कंटेस्टेंट की हरकत पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक लड़के पर भड़कती दिख रही हैं। दरअसल मलाइका इन दिनों अमेजन एमएक्स प्लेयर के डांस रियलिटी शो ‘हिप हॉप सीजन 2’ में जज की भूमिका निभा रही हैं। इस शो के एक एपिसोड के दौरान एक लड़के पर मलाइका काफी गुस्सा हो जाती हैं। उत्तर प्रदेश के नवीन शाह शो में ऑडिशन के लिए आए। डांस के दौरान उन्होंने मलाइका को देखकर आंख मारी और कई अश्लील इशारे किए।

ये देख मलाइका को गुस्सा आ गया। मलाइका ने उसे फटकार लगाते हुए कहा, “मुझे अपनी मां का फोन नंबर दो। 16 साल का बच्चा है, डांस कर रहा है सीधे मेरी तरफ देखकर, आंख मार रहा है, फ्लाइंग किस कर रहा है।” मलाइका की बात सुनकर कंटेस्टेंट सिर झुका लेता है। शो के दूसरे कंटेस्टेंट भी मलाइका का सपोर्ट करते हैं। एक कंटेस्टेंट कहता है, “जस्टिफाई था उसे डांटना, उसकी उम्र ही क्या है अभी ये सब करने की और वो किसके सामने ये सब कर रहा है।”

मलाइका के सह-जज रेमो डिसूजा ने जल्द ही स्थिति को संभालने के लिए कदम उठाया और मज़ाक में प्रतियोगी से पूछा कि क्या वह अपनी मां या अपने पिता की तरह है। उल्लेखनीय है कि मलाइका का पिछले साल एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया था। दोनों 5 साल से भी ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे। मलाइका एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन को डेट करने लगी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी