न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर विवाद : इम्तियाज ने कहा, गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए बच्चों की बातें, मनोज और अन्नू ने दी ऐसी रिएक्शन

इस समय हर ओर समय रैना और रणवीर इलाहबादिया एडल्ट जोक विवाद की खबरें छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 7:05:59

रणवीर विवाद : इम्तियाज ने कहा, गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए बच्चों की बातें, मनोज और अन्नू ने दी ऐसी रिएक्शन

इस समय हर ओर समय रैना और रणवीर इलाहबादिया एडल्ट जोक विवाद की खबरें छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास ली जा रही है। मनोरंजन जगत के लोग भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। अधिकतर लोग रणवीर व समय से खफा हैं, तो कोई-कोई उनके प्रति नरम रुख भी दिखा रहा है। अब डायरेक्टर इम्जियाज अली और एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि बच्चों की बातों गंभीरता से बिल्कुल न लें। इम्तियाज ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में कहा कि जिसको जिस चीज में मजा आता है, उसको वही करना चाहिए।

अश्लीलता ऐसी चीज है ऐसा विषय है कि हर किसी के अलग विचार है। हालांकि जो वीडियो है, उसे तो कोई भी गलत कहेगा लेकिन जो बच्चे होते हैं उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। जो सफलता है वो धीरे-धीरे ही मिलनी चाहिए ताकि एक बडे़ हाई के बाद अचानक से बड़ा लो ना आए। सफलता का मतलब लंबे समय से है। अगर आप लंबे समय तक सफल नहीं हैं तो वो सफलता नहीं है।

इम्तियाज के साथ मनोज ने भी कहा कि आजकल सफलता बहुत जल्दी मिलती है। मजा इस बात में है कि हम सफलता को ज्यादा वक्त तक अपने पास खींचकर रखें ताकि बाद में उसका मजा लिया जा सके। जो लोग युवा हैं, जवान हैं वो थोड़ा समझें कि क्या सही है क्या गलत है। मैं हमेशा लोगों से कहता हूं कि न्यूजपेपर जरूर पढ़ें।

बता दें रणवीर ने यूट्यूब चैनल पर ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो के एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता को लेकर अश्लील सवाल किया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। रणवीर ने वीडियो शेयर करके माफी मांग ली है। इस बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के निर्देश के बाद इस एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया है।

रणवीर विवाद : इम्तियाज ने कहा, गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए बच्चों की बातें, मनोज और अन्नू ने दी ऐसी रिएक्शन

अन्नू कपूर ने कहा, अब कॉमेडी शो में भी आ गया है अश्लील कंटेंट

इस विवाद पर मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर ने भी अपनी राय दी है। अन्नू ने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई जरूर की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि जो लोग इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं, वे इसे जरूर करें। अन्नू ने यह भी बताया कि पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट था, लेकिन अब यह कॉमेडी शो में भी आ गया है। यह सब आपूर्ति और मांग का मामला है।

अगर लोग ऐसा कंटेंट चाहते हैं, तो वे इसे पेश करने के लिए तैयार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाने वाले वही लोग हैं जो टीवी पर बंधे-बंधे से रहते थे। ये बाहर मंगल ग्रह से नहीं आए हैं। उनको हमारी ऑडियंस की नब्ज पता चल गई। औकात मालूम पड़ गई कि जनता को नंगापन पसंद है। तो ये लोग इसे बेचने को तैयार हैं। उसमें कौनसी बड़ी बात है। मेरे ख्याल से 1 प्रतिशत लोग भी नहीं होंगे जिन्हें नग्न शरीर अच्छा नहीं लगता होगा, गालियां सुनना अच्छा नहीं लगता होगा। तो देखिए आप ये सब। मैं तो नहीं देखता हूं।

इससे पहले कॉमेडियन सुनील पाल ने भी रणवीर और समय की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि इन दोनों को स्टैंड-अप कॉमेडियन नहीं कहा जाना चाहिए क्योंकि यह असली स्टैंड-अप कॉमेडी का अपमान है। ये लोग अशिक्षित हैं। इन अश्लील कॉमेडियन को सार्वजनिक मंचों पर बुलाया जाता है और ये अश्लील बातें करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड