न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UK में टाइगर-कृति की ‘गणपत’ की शूटिंग शुरू, इन फिल्मों में जुटीं कंगना रनौत और रकुलप्रीत सिंह

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अभिनीत 'गणपत' फिल्म की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो चुकी है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Nov 2021 9:02:16

UK में टाइगर-कृति की ‘गणपत’ की शूटिंग शुरू, इन फिल्मों में जुटीं कंगना रनौत और रकुलप्रीत सिंह

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अभिनीत 'गणपत' फिल्म की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो चुकी है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस संबंध में जानकारी शेयर की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “टाइगर और कृति की 'गणपत' की शूटिंग आज यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा फिल्म का निर्माण किया जाएगा। 23 दिसंबर 2022 को फिल्म क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” उन्होंने 23 सैकंड का फिल्म का व्यूजवल भी शेयर किया है, जिसमें टाइगर एक्शन में दिखे।

कृति ने भी शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “फिल्म 'गणपत' का यूके शेड्यूल शुरू हो गया है। बचके रहना क्योंकि इसकी हटेगी तो सबकी बजेगी।' व्यूजवल में टाइगर दुश्मनों से लोहा लेते हुए नजर आए हैं। फिल्म में वे जबरदस्त फाइट करते हुए दिखने वाले हैं। इससे पहले भी टाइगर और कृति को 'हीरोपंती' में साथ देखा गया था। 'गणपत' के लिए टाइगर ने बॉक्सिंग सीखी है।

ganpath movie,kangana ranaut,rakulpreet singh,tiger shroff,chhatriwali movie,bollywood news in hindi

कंगना ने टीकू वेड्स शेरू फिल्म की झलक भी की शेयर

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों काफी बिजी हैं। सितंबर में कंगना की फिल्म 'थलाइवी' रिलीज हुई थी। अब कंगना ‘तेजस’ की शूटिंग खत्म करने के बाद ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग में जुट गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं कंगना ने फिल्म को लेकर पोस्ट करते हुए इसकी झलक भी शेयर की है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर अपलोड की जिसमें कई व्यक्तियों को हाथों में कागज लिए एक मेज के चारों ओर बैठे देखा जा सकता है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल हैं।

कंगना ने कैप्शन में लिखा, "आज से ‘टीकू वेड्स शेरू’ पढ़ना शुरू... 2 दिन बाकी हैं।” साथ ही उन्होंने बताया कि वे घबराई हुई और उत्साहित दोनों हैं। कंगना ने हाल ही में खुलासा किया कि नवाजुद्दीन भी उनके पहले प्रोडक्शन वेंचर का हिस्सा होंगे। कंगना ने उन्हें अपना सबसे पसंदीदा कहा, साथ ही सोफे पर बैठे दोनों की एक फोटो भी शेयर की। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे ‘धाकड़’, ‘तेजस’, ‘द इनकार्नेशन : सीता’, ‘इमरजेंसी’, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लेजेंड ऑफ दिद्दा’ फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।

ganpath movie,kangana ranaut,rakulpreet singh,tiger shroff,chhatriwali movie,bollywood news in hindi

रकुलप्रीत ने शुरू की छतरीवाली फिल्म की शूटिंग

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने अपनी आगामी फिल्म ‘छतरीवाली’ की शूटिंग शुरू कर दी है। रकुलप्रीत ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे फिल्म की यूनिट के साथ पारंपरिक लिबास में सजी-धजी नजर आ रही हैं। एक फोटो पर रकुल ने लिखा, और यह शुरू हो रहा है। टीम छतरी। वीडियो में रकुल सेट पर लक्ष्मी पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म छतरीवाली का डायरेक्शन तेजस प्रभा विजय देओस्कर कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रकुल कॉन्डम टेस्टर का किरदार निभा रही हैं। छतरीवाली फिल्म एक सामाजिक व्यंग्य प्रधान फिल्म है। रकुल की दूसरी फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान खुराना के साथ वे डॉक्टर जी में दिखाई देंगी। फिल्म में वे फातिमा नाम की डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा रकुल एक्टर अजय देवगन की फिल्म मे-डे में भी नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर