न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैम बहादुर’ देख अभिभूत हुए सेलेब्स, सिद्धार्थ-सारा सहित इन सितारों ने विक्की-मेघना की तारीफ में कही ये बातें

एक्टर विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैम बहादुर’ आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में पहुंच गई। ‘एनिमल’ की जैसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 1:04:48

‘सैम बहादुर’ देख अभिभूत हुए सेलेब्स, सिद्धार्थ-सारा सहित इन सितारों ने विक्की-मेघना की तारीफ में कही ये बातें

एक्टर विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैम बहादुर’ आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में पहुंच गई। ‘एनिमल’ की जैसे इस फिल्म को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई थी। खास तौर से इसमें देशभक्ति का फ्लेवर सबको आकर्षित कर रहा है। विक्की कुछ ऐसी ही फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ में काम कर चुके हैं और उसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली थी। कह सकते हैं कि उस फिल्म ने विक्की को रातों-रात स्टार बना दिया था।

बुधवार रात मुंबई में ‘सैम बहादुर’ की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें तमाम सेलेब्स पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फिल्म को लेकर तारीफों के पुलिंदे बांध दिए। सिद्धार्थ मल्होत्रा तो फिल्म देखकर काफी इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ फिल्म देखने के बाद विक्की को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

विक्की के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “फिल्म देखने के बाद मेरे पास कोई वर्ड्स नहीं बचे हैं। विक्की का ट्रांसफोर्मेंशन कमाल का है। सना और फातिमा ने भी फिल्म में बहुत सच्चाई और गहराई दिखाई है। सभी को फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट।” एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति एक्टर अंगद बेदी ने भी शानदार रिव्यू दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसे Benstoke बताया है।

vicky kaushal,meghna gulzar,sam bahadur movie,fatima sana shaikh,sanya malhotra,sidharth malhotra,sara ali khan,abhishek bachchan

अभिषेक बच्चन ने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख जाहिर की भावनाएं, करण-रितेश ने कहा...

स्क्रीनिंग में अभिषेक बच्चन भांजे अगस्त्या नंदा के साथ पहुंचे थे। उन्होंने लिखा, “कल रात सैम बहादुर देखी। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने जो कुछ किया, जो कुछ हासिल किया उसकी विशालता अभिभूत करने वाली है। मेरी फेवरेट मेघना गुलजार ने जिस खूबसूरत के साथ ये दिखाया वो कमाल है। भारत के महानतम पुत्रों में से एक की कहानी बताना काफी बड़ी जिम्मेदारी है और आपने उसे बहुत अच्छे निभाया है। मेरे वीर, विक्की कौशल के बारे में क्या कहूं...मैं बस इतना ही कहूंगा कि आपने हमारे लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया है। शाबाश स्वीटी।”

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने लिखा, “वह सैम बहादुर है और वह अपनी कला में निपुण है। अपनी बॉडी लेंग्वेज से लेकर हर चीज को विक्की ने बहुत अच्छे से उतारा है। ये विक्की की बेहतरीन परफोर्मेंस में से एक है। रितेश देशमुख ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा-“अभी भी सैम बहादुर के जादू से जूझ रहे हैं, विक्की कौशल बहुत ही बेतरीन एक्टर हैं आप। मेघना गुलजार की ये फिल्म मास्टर क्लास है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे