न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CID एक्टर दिनेश फडनीस को आया हार्ट अटैक, दयानंद ने दी अपडेट, जूनियर महमूद के फोर्थ स्टेज का कैंसर

टीवी के पॉपुलर शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स उर्फ फ्रेडी की भूमिका निभाने वाले 57 वर्षीय एक्टर दिनेश फडनीस को हार्ट अटैक आया है। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Dec 2023 11:07:42

CID एक्टर दिनेश फडनीस को आया हार्ट अटैक, दयानंद ने दी अपडेट, जूनियर महमूद के फोर्थ स्टेज का कैंसर

टीवी के पॉपुलर शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स उर्फ फ्रेडी की भूमिका निभाने वाले 57 वर्षीय एक्टर दिनेश फडनीस को हार्ट अटैक आया है। उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वे गुरुवार (1 दिसंबर) से हॉस्पिटल में हैं। CID में ‘दया’ के रोल में सबका दिल जीतने वाले दयानंद शेट्टी ने इस बात को कंफर्म किया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिनेश वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

दिनेश 20 वर्षों तक CID का हिस्सा रह चुके हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो इस शो के कई कलाकार दिनेश से मिलने अस्पताल पहुंचे। साथी कलाकार दयानंद ने दिनेश की तबीयत को लेकर अपडेट दी है। दयानंद ने कहा कि दिनेश अभी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी हालत में सुधार दिख रहा है। वो पहले से काफी स्टेबल नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है। हम प्रार्थना कर रहे हैं कि वे जल्द पूरी तरह ठीक होकर घर लौटेंगे।

बता दें कि CID साल 1998 से साल 2018 तक टेलीकास्ट हुआ था। दिनेश इस शो के साथ शुरुआत से जुड़े थे और आखिर तक इसका हिस्सा रहे। वे अपने किरदार के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। दिनेश ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी कैमियो रोल में दिख चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। वे आमिर खान के साथ ‘सरफरोश’ और ऋतिक रोशन अभिनीत ‘सुपर 30’ का हिस्सा रहे हैं।

dinesh phadnis,actor dinesh phadnis,dinesh phadnis heart attack,fredericks,cid serial,junior mehmood,johny lever,junior mehmood cancer

जूनियर महमूद से अस्पताल मिलने पहुंचे जॉनी लीवर, वीडियो वायरल

जूनियर महमूद एक्टिंग की दुनिया के मशहूर कलाकार हैं। वे बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा में भी कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें लेकर एक चिंताजनक समाचार सामने आया है। हाल ही में मशहूर एक्टर जॉनी लीवर ने खुलासा किया है कि जूनियर महमूद एक गंभीर बीमारी के शिकार हो गए हैं। उन्हें पेट का कैंसर हो गया है। अब उनके पास महज 40 दिनों का वक्त बचा है। उनके खास दोस्त सलाम काजी ने भी इस बात पर मुहर लगाई है।

उन्होंने बताया कि इसी साल नवंबर में जूनियर को कैंसर का पता चला। इस बीमारी का असर उनके शरीर के कई अंगों पर पड़ा। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जॉनी ने जूनियर का हाथ पकड़ा है और हिम्मत बंधा रहे हैं। जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैयद है। वे अलग-अलग भाषाओं की 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ (1968), ‘मेरा नाम जोकर’ (1970), ‘परवरिश’ (1977) और ‘दो और दो पांच’ (1980) जैसी फिल्में शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे