Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत ने इस एक्टर के साथ किया जोरदार भांगड़ा, देखें वीडियो, इस फिल्म से टक्कर के कारण फ्लॉप हुई थी ‘भेड़िया’

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने पिछले साल पूरी दुनिया में दिल लुमिनाटी टूर से धूम मचा दी थी। वे अपनी परफोरमेंस की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 7:37:42

2 News : दिलजीत ने इस एक्टर के साथ किया जोरदार भांगड़ा, देखें वीडियो, इस फिल्म से टक्कर के कारण फ्लॉप हुई थी ‘भेड़िया’

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने पिछले साल पूरी दुनिया में दिल लुमिनाटी टूर से धूम मचा दी थी। वे अपनी परफोरमेंस की बदौलत सबसे चहेते बन गए। फिलहाल दिलजीत और हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के भांगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दिलजीत ने यह वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों अपने भांगड़ा मूव्स दिखा रहे हैं। दिलजीत ने स्मिथ के साथ मिलकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मजेदार वीडियो शेयर किया। पोस्ट में कैप्शन है, “पंजाबी आ गए ओए वन एंड ओनली लिविंग लीजेंड @willsmith (भारतीय ध्वज के साथ) X (अमेरिकी ध्वज के साथ) किंग विल स्मिथ को भांगड़ा करते और पंजाबी ढोल बीट का आनंद लेते देखना प्रेरणादायक है।”

वीडियो की शुरुआत स्मिथ द्वारा अपने फोन को पकड़े हुए दिलजीत की तस्वीर दिखाने से होती है, जिसमें वे सफेद कुर्ता पायजामा और लाल पगड़ी पहने हुए हैं और मूंछों को तान रहे हैं। दिलजीत को स्मिथ के बगल में स्टाइल में खड़े हुए दिखाया गया है। परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस फेम एक्टर स्मिथ नीले रंग के को-ऑर्ड सेट में थे। इसके बाद दोनों ने बैकग्राउंड में बज रहे दिलजीत के गाने ‘केस’ पर डांस किया। इस छोटी क्लिप में दोनों सितारों के बीच की दोस्ती को खूबसूरती से दिखाया गया है। आखिर में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और हंसी से लोटपोट हो गए।

दिलजीत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे पिछले साल पंजाबी मूवी ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ में दिखे थे, जिसमें उनके साथ नीरू बाजवा थीं। इससे पहले उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें परिणीति चोपड़ा लीड एक्ट्रेस थीं। इस फिल्म में दिलजीत की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। दूसरी ओर, स्मिथ की पिछली फिल्म 2024 में आई ‘बैड बॉयज : राइड ऑर डाई’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। यह इस एक्शन-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त थी, जिसमें उनके साथ मार्टिन लॉरेंस भी मुख्य भूमिका में थे।

‘भेड़िया’ के डायरेक्टर ने कहा, मैंने नई जनरेशन को ध्यान में रखकर फिल्म बनाई थी लेकिन…

वरुण धवन और कृति सेनन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' साल 2022 में रिलीज हुई थी। अच्छी कहानी और बेहतर प्रजंटेशन के बावजूद यह सिनेमाघरों में नहीं चली। हालांकि ओटीटी पर इसे काफी प्यार मिला। अब एक इंटरव्यू फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने इसको लेकर बात की है। कौशिक ने फिल्म के थिएटर में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के सवाल पर कहा कि दो चीजें थीं जो मुझे बाद में समझ में आईं, एक तो फिल्म को रिलीज करने का समय आ गया था।दूसरा जैसे हमारी फिल्म 'स्त्री 2' दो अन्य फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी, 'भेड़िया' का भी 'दृश्यम 2' के साथ क्लैश था, जो एक बहुत अच्छी फिल्म थी।

ये हमारी फिल्म से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई थी इसलिए इसने पहले ही लोगों में चर्चा का विषय पैदा कर दिया था, जिसके बाद सब वही देखने ही जा रहे थे। मैंने नई जनरेशन को ध्यान में रखकर ये फिल्म बनाई थी, लेकिन उस वक्त सभी के एग्जाम्स चल रहे थे, जिसके कारण स्टूडेंट्स और युवा पीढ़ी को इस फिल्म के बारे में पता ही नहीं लग पाया था और फिर जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तब उन्हें इसके बारे में पता चला जिसका रिस्पोंस हम सबके सामने अब एक स्ट्रांग स्टेटमेंट की तरह हैं। बता दें भेड़िया में अभिषेक बनर्जी, पालिन कबक, दीपक डोबरियाल, सौरभ शुक्ला और फ्लोरा सैनी के भी अहम रोल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका