Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जाट के ढाई किलो हाथ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 23 कट के साथ मिला U/A सर्टिफिकेट

सनी देओल की नई फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने रिलीज़ से पहले ही 23 बदलाव सुझाए हैं। U/A सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद कई सीन्स पर चली सेंसर की कैंची, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 5:21:14

जाट के ढाई किलो हाथ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 23 कट के साथ मिला U/A सर्टिफिकेट

सिकन्दर की असफलता के बाद लगातार चर्चाओं में रह रही सनी देओल की आगामी प्रदर्शित होने वाली फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को हाल ही सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही सनी देओल और ‘जाट’ के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। ‘जाट’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट तो दे दिया है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने जाट के ढाई किलो हाथ पर जबरदस्त कैंची लगा दी है। सेंसर बॉर्ड ने निर्माताओं से 23 जगह बदलाव करने को कहा है।

‘जाट’ का प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स ने आज (9 अप्रैल) इंस्टाग्राम पर सनी देओल के दमदार अवतार वाले ‘जाट’ का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में सर्टिफिकेशन का भी खुलासा किया और लिखा, “JAAT के लिए U/A एक्शन से भरपूर सिनेमा के साथ मास फीस्ट का आनंद लें।” उन्होंने यह भी लिखा, ‘जाट’ 10 अप्रैल को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज़ होगी। बैसाखी विद जाट।

‘जाट’ पर सेंसर बोर्ड की चली कैंची


वहीं दूसरी ओर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म ‘जाट’ के लिए कई कट और शब्दों को बदलने का सुझाव दिया है। सनी देओल स्टारर इस फिल्म में कई सीन्स हैं, खासकर महिला वाले सीन जैसे कि महिला इंस्पेक्टर का अपमान करने वाला सीन, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा महिला से छेड़छाड़ की जाती है, उसे भी 40 प्रतिशत कम कर दिया गया है। साथ ही, सिर, अंगूठे और शरीर के अन्य अंगों को काटने वाले कई सीन्स को सीजी से छिपा दिया गया है।

इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड ने ‘जाट’ में भीड़ के पैरों के नीचे भारतीय मुद्रा को ज़ूम करके सीजी से ढक दिया है। माथे पर भारत शब्द और राष्ट्रीय चिह्न को सीजी से ढक दिया गया है। साथ ही, कई अश्लील बातों और अश्लील हाव-भाव को भी सीजी से बदल दिया गया है या ढक दिया गया है।
20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

‘जाट’ के ट्रेलर ने दर्शकों को जबरदस्त प्रभावित किया है। विशेष रूप से वो दर्शक वर्ग जो सलमान खान की सिकन्दर से पूरी तरह निराश हो गया है, वो बेसब्री से 10 अप्रैल का इंतजार कर रहा है। गदर-2 के बाद दर्शकों में सनी देओल को सिनेमाई परदे पर देखने की चाह बहुत बढ़ गई है। ऐसे में जाट कल पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेने में सफल हो सकती है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी अच्छस रिस्पॉस मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका