न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कुंद्रा के खाते में सीधे ट्रांसफर नहीं होती थी पोर्न रैकेट की काली कमाई, जांच में हुआ खुलासा

क्राइम ब्रांच इस अकाउंट की जांच में जुटी है और इसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। दरअसल, इस जॉइंट अकाउंट में विदेशों से अलग-अलग रूट के जरिए पैसा मंगवाया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 3:40:04

राज कुंद्रा के खाते में सीधे ट्रांसफर नहीं होती थी पोर्न रैकेट की काली कमाई, जांच में हुआ खुलासा

अश्लील फिल्में (Pornography Case) बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के आरोप में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच की नजर राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के जॉइंट बैंक अकाउंट पर है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस अकाउंट में कई बार विदेशों से अलग-अलग रूट के जरिए पैसे ट्रांसफर हुए हैं, जिसमें अफ्रीका और लंदन के नाम शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच इस अकाउंट की जांच में जुटी है और इसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। दरअसल, इस जॉइंट अकाउंट में विदेशों से अलग-अलग रूट के जरिए पैसा मंगवाया गया है और इसकी जानकारी इनकम टैक्स से छुपाई गई है। क्राइम ब्रांच के सामने राज कुंद्रा के कर्मचारियों ने यह खुलासा किया था कि पोर्न रैकेट के जरिए जो करोड़ों रुपयों की कमाई होती थी, वो पहले लंदन भेजी जाती थी और फिर वहां से दूसरे रूट्स के जरिए राज कुंद्रा तक पहुंचती थी। राज कुंद्रा की सीक्रेट अलमारी के एक बॉक्स से जो 51 वीडियोज बरामद हुए हैं, उसकी जांच में क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई है। उन दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है, जो इस अलमारी से बरामद हुए हैं।

बता दें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को बीते सोमवार को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर आरोप है कि वह पॉर्नोग्राफी फिल्में बनाने और इन्हें पब्लिश करने के मामले में लिप्त हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में कहा कि वह मुख्य साजिशकर्ता हैं, इस बारे में हमारे पास पुख्ता सबूत भी हैं।

बनाते है सॉफ्ट पोर्न

उधर, राज कुंद्रा केस में क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने तनवीर हाशमी से तीन घंटे तक पूछताछ की जिसमें सामने आया है कि वे न्यूडिटी वाली शॉर्ट फिल्में तो बनाते थे, लेकिन पोर्नोग्राफी नहीं। ETimes की रिपोर्ट के अनुसार, तनवीर ने खुलासा किया कि क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उसे बताया था कि राज कुंद्रा जानता था कि उसे समन भेज जाएगा। तनवीर का कहना है कि वह राज कुंद्रा से कभी नहीं मिला है। तनवीर ने कहा- मुझे राज कुंद्रा को लेकर क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछा गया कि क्या मैं उससे कभी मिला। मैंने उन्हें बताया कि मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी राज कुंद्रा से नहीं मिला।

इसके साथ ही तनवीर ने यह भी बताया कि वह राज कुंद्रा के ऐप के लिए कंटेंट बनाता था, लेकिन वह कुंद्रा की कंपनी के लिए सीधे तौर पर काम नहीं करता था। तनवीर ने अपने कंटेंट को लेकर कहा कि हम 20 से 25 मिनट की शॉर्ट फिल्में बनाते थे, जिसमें न्यूडिटी होती थी, लेकिन अगर आप इसे लॉजिकली समझेंगे तो उन्हें पोर्न नहीं कहा जा सकता, लेकिन हां उन्हें हम 'सॉफ्ट पोर्न' कह सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर