न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pornography Case: शिल्पा शेट्टी से पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में 6 घंटे तक की पूछताछ, पूछे ये सवाल

प्रोपर्टी सेल के दो अधिकारियों ने शिल्पा से 10 सवाल पूछे। दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस पूरे केस में शिल्पा का इंवॉल्वमेंट कितना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 11:53:31

Pornography Case: शिल्पा शेट्टी से पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में 6 घंटे तक की पूछताछ, पूछे ये सवाल

पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को मुंबई पुलिस उनके घर तक पहुंच गई है। इस दौरान पुलिस राज कुंद्रा को भी साथ ले गई थी और करीब 6 घंटे तक राज-शिल्पा को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए गए। इसके साथ ही घर में तलाशी के दौरान क्राइम ब्रांच ने कुछ इलेक्ट्रोनिक चीजें भी जप्त की हैं। प्रोपर्टी सेल के दो अधिकारियों ने शिल्पा से 10 सवाल पूछे। दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस पूरे केस में शिल्पा का इंवॉल्वमेंट कितना है। मामले की जांच से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया है कि शिल्पा सवालों के घेरे में इसलिए आ रही हैं, क्योंकि वे 'वियान इंडस्ट्रीज' के डायरेक्टर के पद पर थीं और कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इस पद से रिजाइन कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी पता चलता है कि एक सट्टेबाजी कंपनी से कुंद्रा के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी।

पूछे ये सवाल

- आप वियान इंडस्ट्रीज से साल 2020 में क्यों निकली, जबकि आपके अच्छे खासे शेयर्स थे?
- क्या आपको वियान और कैमरिन के बीच के पैसों के व्यवहार की जानकारी है?
- पोर्न वीडियो को लंदन भेजने या अपलोड करने में कई बार वियान के दफ्तर का इस्तेमाल किया है क्या आपको इसकी जानकारी है?
- क्या आपको हाट्शॉट के बारे में पता है? उसे कौन चलता है?
- हाट्शॉट के वीडियो कंटेंट के बारे में आप क्या जानती हैं?
- क्या कभी आप हाट्शॉट के कामकाज में शामिल हुई हैं?
- क्या कभी प्रदीप बक्शी (कुंद्रा के जीजा) से हाट्शॉट को लेकर बातचीत हुई है?
- पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से मिले कुछ चैट और मैसेज शिल्पा को दिखाए उसके बारे में पूछा
- क्या आपको राज कूंद्रा के सारे कामकाज की जानकारी है?
- राज कुंद्रा के पैसों के व्यवहार के बारे में क्या कुछ पता है?

शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को दिए स्टेटमेंट में कहा है कि उनको पोर्न ऐप और पोर्न फिल्मों के बारे में कुछ नहीं पता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पति राज कुंद्रा निर्दोष हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी आरोपी पोर्न बनाते होंगे। लंदन में बैठे राज कुंद्रा के रिश्तेदार, जो ऐप में वीडियों डालते थे, उसमें उनका हाथ हो सकता है। उन्होंने ऐप के लिए वीडियों बनते थे, पर वो पोर्न नहीं थे।

सूत्रों की मानें तो राज कुंद्रा के एडल्ट एप और इसके कंटेंट के बारे में शिल्पा को भी पूरी जानकारी थी। कुंद्रा ने इस ऐप से होने वाली कमाई की बड़ी रकम कई बार शिल्पा के बैंक खाते में मंगवाई थी। इस कंपनी में भी शिल्पा शामिल थी लेकिन बाद में उन्होंने रिजाइन कर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राइम ब्रांच शिल्पा के बैंक अकाउंट्स की भी जांच कर रही है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिल्पा शेट्टी ने 'वियान इंडस्ट्रीज' के डायरेक्टर के रूप में कितने दिन तक काम किया था। इस केस में अभी तक शिल्पा को समन नहीं भेजा गया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस शिल्पा से दोबारा संपर्क कर सकती है।

27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं राज कुंद्रा

राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी शुक्रवार को खत्म हो रही थी, लेकिन एस्प्लेनेड कोर्ट ने कस्टडी 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को भी 27 जुलाई तक कस्टडी में भेज दिया गया है। कुंद्रा फिलहाल भायखला जेल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर