बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी बिना एडिटेड बिकिनी फोटो शेयर की है। इलियाना की ये तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि एक्ट्रेस ने इस फोटो के जरिए बॉडी पॉजिटिविटी पर बात की है। इलियाना डिक्रूज ने खुलासा किया कि उन्होंने ऐसे ऐप्स डिलीट कर दिए जो उनके लुक को 'स्लिमर' और 'टोन्ड' बना सकते हैं।
उन्होंने लिखा, "ऐसे ऐप्स में फंसना इतना आसान है जो आपको अपने शरीर को इतनी आसानी से बदल देते हैं जिससे आप 'स्लिमर', 'अधिक टोंड', आदि आदि दिखते हैं... इस तथ्य पर गर्व है कि मैंने उन सभी ऐप्स को हटा दिया है । यह मैं हूं और मैं हर इंच, हर वक्र, सभी को गले लगा रही हूं।"
एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट के साथ काफी लोगों को प्रेरित किया है। खासकर उन लोगों को जो बढ़े वजन के कारण खुद को कम समझते हैं।














