न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से विवादों में फंसीं अपूर्वा ने दी रिएक्शन, वडोदरा एक्सीडेंट पर जान्हवी कपूर को आया गुस्सा

कुछ समय पहले स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के चलते बवाल हो गया था। इसमें दिग्गज यूट्यूबर रणवीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 2:37:07

2 News : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से विवादों में फंसीं अपूर्वा ने दी रिएक्शन, वडोदरा एक्सीडेंट पर जान्हवी कपूर को आया गुस्सा

कुछ समय पहले स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के चलते बवाल हो गया था। इसमें दिग्गज यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। तब से समय, रणवीर और इस शो से जुड़े अन्य कलाकार लोगों के निशाने पर हैं। वे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल कर रहे हैं। साथ ही उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है। इस बीच अब उस विवादित एपिसोड का हिस्सा रहीं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा ने भी रिएक्शन दी है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल इंफ्लूएंसर सूफी मोतीवाला को लेकर अपूर्वा ने कमेंट किया। सूफी अक्सर सेलेब्रिटी और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर राय देने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपूर्वा मखीजा की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ की समीक्षा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपूर्वा के फैशन सेंस और एक्टिंग की तारीफ की। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपूर्वा ने लिखा, “इतनी नफरत मिली कि अब सूफी मोतीवाला भी मेरे बारे में नफरत भरी बातें नहीं कहता।”

गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद अपूर्वा सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थीं। इसी दौरान उनकी फिल्म ‘नादानियां’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने इसको लेकर कोई प्रमोशन नहीं किया और न ही कोई पोस्ट शेयर की। अपूर्वा के कमेंट के बाद जहां कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया, वहीं कुछ ने इसे विवाद को और हवा देने वाला बयान बताया। एक यूजर ने लिखा, “अपूर्वा ने बिल्कुल सही कहा, विवाद के बाद से उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है।” वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “सूफी मोतीवाला ने तारीफ क्या कर दी, अब तो दुनिया ही बदल गई!”

2 News : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से विवादों में फंसीं अपूर्वा ने दी रिएक्शन, वडोदरा एक्सीडेंट पर जान्हवी कपूर को आया गुस्सा

जान्हवी कपूर ने वडोदरा हादसे का वीडियो शेयर कर लिखी यह बात

होलिका दहन (13 मार्च) की रात गुजरात के वडोदरा में एक दिल दहला देने वाला हादसा देखने को मिला। इसमें 20 साल के एक लॉ स्टूडेंट ने भांग के नशे में धुत होकर अपने दोस्तों के साथ तेज रफ्तार में गाड़ी ड्राइव की और उससे दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इस मामले में रिएक्ट किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। जान्हवी ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर वडोदरा एक्सीडेंट का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह डरावना और गुस्सा दिलाने वाला वाकया है। मुझे इस बात से बहुत दुख होता है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करके बच सकता है। चाहे वह नशे में हो या नहीं। यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है। घटना मुक्तानंद क्रॉस रोड, करीलीबाग क्षेत्र में हुई।

आरोपी का नाम रक्षित चौरसिया है। उसने कथित तौर पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए नियंत्रण खोते हुए लोगों को कुचल दिया। जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ में भी दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड