न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले अंकिता को मिला यह गिफ्ट, एवलिन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ऋतिक ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लंबे समय से बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 4:38:52

शादी से पहले अंकिता को मिला यह गिफ्ट, एवलिन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ऋतिक ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लंबे समय से बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब विक्की ने गर्लफ्रेंड अंकिता को स्पेशल गिफ्ट दिया है। इस बात की जानकारी खुद अंकिता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पेज की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें लेडीज सैंडल्स नजर आ रही हैं। इनमें से एक सैंडल में लिखा है, 'ब्राइड टू बी।' इसे देखने के बाद यही कयास लगाए जा रहे हैं कि अंकिता जल्द ही विक्की के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

हालांकि अभी दोनों में से किसी ने शादी को लेकर कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नहीं दिया है। अंकिता और विक्की 12 से 14 दिसंबर के बीच शादी कर सकते हैं। अंकिता ने कुछ दिनों पहले शादी को लेकर प्लानिंग पर बताया था कि उन्हें जयपुर-राजस्थानी वेडिंग काफी पसंद है। उल्लेखनीय है कि अंकिता अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर कर पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट करती हैं।

बेबी का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं एवलिन

एवलिन शर्मा गुपचुप तरीके से बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई और फिर सोशल मीडिया के जरिए फैंस और फॉलोअर्स को लाइफ के इस स्पेशल मोमेंट की जानकारी दी थी। शादी की खबर शेयर करने के एक महीने के अंदर ही एवलिन ने प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई एक फोटो के साथ। एवलिन ने एक बार फिर से अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर की है और अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया है कि वे अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए कितनी उत्साहित हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान एवलिन ने कहा कि अपने आने वाले बच्चे के लिए मैंने अपने पति के साथ मिलकर घर में एक नर्सरी भी सेटअप कर ली है। मैं ये सोचकर बेहद एक्साइटेड हूं कि कुछ ही दिनों में मेरी बेबी मेरी नजरों के सामने मेरे बगल में सो रही होगी। एवलिन हमेशा से एक बेटी चाहतीं थी और उनकी ये इच्छा पूरी होने वाली है। एवलिन ने ये भी कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि बेबी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में होगा क्योंकि यहां प्रकृति के बीच उसे अच्छा वातावरण मिलेगा। मैं खुद और बेबी के लिए हेल्दी फूड घर पर ही उगा पा रही हूं। प्रेगनेंसी के दौरान मैंने ज्यादा से ज्यादा हेल्दी खाना खाने की कोशिश की है और इससे ज्यादा क्रेविंग्स नहीं हुईं।

ankita lokhande,evelyn sharma,Hrithik Roshan,vicky jain,chhath puja,bollywood news in hindi

ऋतिक रोशन ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं तो खुश हुआ फैन, बोला...

अभिनेता ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर हर त्योहार पर अपने प्रशंसकों को बधाई देते हैं। अब ऋतिक ने एक पोस्ट शेयर कर देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है। दिवाली के बाद कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। यह खास तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाता है। ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "छठ पूजा के महापर्व पर, सभी को..मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।"

ऋतिक की पोस्ट पर एक फैन ने उनका आभार जताते हुए कहा, "धन्यवाद सर आपने बिहार के महापर्व पर पोस्ट डाला सीना चौड़ा हो गया। पूजा होने के बाद ठेकुआ पार्सल करता हूं मुंबई।" ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वे फिल्म 'फाइटर' एवं 'कृष 4' में भी दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर