न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन, महाराष्ट्र में 45, दिल्ली में 23 नए मरीज

महाराष्ट्र में 45 और दिल्ली में 23 नए कोरोना मरीजों के साथ कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। पूरी जानकारी पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 11:26:18

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन, महाराष्ट्र में 45, दिल्ली में 23 नए मरीज

साल 2020 में पूरी दुनिया को दहला देने वाला कोरोना वायरस अब फिर से तेजी से फैल रहा है। कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी ने चिंता को बढ़ा दिया है। भारत सहित कई देशों में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 के मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और कर्नाटक जैसे राज्यों से कोविड के नए संक्रमित मिले हैं। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है और अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में अकेले महाराष्ट्र में 45 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से 35 मुंबई के हैं, जबकि 4 पुणे, 2 कोल्हापुर, 2 रायगढ़, 1 लातूर और 1 ठाणे से रिपोर्ट हुए हैं। जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में कुल 6819 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है, जिनमें से 210 पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई में कुल 183 मरीजों में से 81 ठीक हो चुके हैं और बाकी में हल्के लक्षण हैं।

23 मई को बेंगलुरु में नौ महीने के बच्चे को कोविड-19 संक्रमित पाया गया है। तेलंगाना में भी एक नया मामला सामने आया है, वहीं गाजियाबाद में चार नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अब तक 23 सक्रिय मामले सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्थिति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

केरल में मई महीने में अब तक 273 मामले दर्ज किए गए हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक हैं। इसलिए यहां अलर्ट बढ़ा दिया गया है और निगरानी कड़ी की जा रही है।

दुनियाभर में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। थाईलैंड, चीन, हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में भी कोविड के संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है। इस बार कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। इस वेरिएंट में नाक बहना, खांसी, सिरदर्द, बुखार और कुछ मामलों में गंध की भावना का कम होना जैसे लक्षण शामिल हैं, जो लोगों को ज्यादा परेशान कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं