न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की ऑनलाइन रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

सलमान खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। अब यह फिल्म 25 मई से नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी नजर आए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 6:21:44

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की ऑनलाइन रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन-थ्रिलर बेस्ड मूवी 'सिकंदर' 30 मार्च को रिलीज हुई थी। ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' (Sikandar) दुनियाभर में धमाल मचाएगी, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स से 'सिकंदर' को खास रिव्यू नहीं मिले और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला किया है।

सलमान खान की 'सिकंदर' अब कब होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?

एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की ऑनलाइन रिलीज डेट सामने आ गई है। लोकमत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। मेकर्स ने तय किया है कि यह फिल्म 25 मई से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। 25 मई से सलमान खान के फैंस 'सिकंदर' को आराम से अपने घर पर बैठकर देख सकेंगे।

फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थीं, जबकि सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। 'सिकंदर' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले किया गया था। 200 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 170 करोड़ रुपये ही कमा सकी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान खान अब अपनी अगली फिल्म जो गलवान घाटी युद्ध पर है, की तैयारियों में जुट गए हैं। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ