न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा-आदित्य की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी घोषित, इस मशहूर एक्टर का निधन

फिल्ममेकर अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ की लंबे समय से चर्चा हो रही है। इसमें पहली बार आदित्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 May 2025 7:52:27

2 News : सारा-आदित्य की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी घोषित, इस मशहूर एक्टर का निधन

फिल्ममेकर अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ की लंबे समय से चर्चा हो रही है। इसमें पहली बार आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की जोड़ी नजर आएगी। इस बीच फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ निर्माताओं ने बताया कि फिल्म के पहले गाने का टीजर 24 मई को आएगा। टी-सीरीज ने आज शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “हर सिग्नल एक कहानी बयां करता है। यह एक गाने से शुरू होता है। गाने का टीजर कल आएगा।”

फिल्म के लिए अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना। यह 4 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, शाश्वत चटर्जी, केके मेनन, शालीन भनोट और राहुल बोस की भी अहम भूमिकाएं हैं। भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म के माध्यम से अनुराग एक बार फिर यह दिखाते हैं कि कैसे महानगरों की भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच इंसान अपने अस्तित्व, संबंधों और प्यार को फिर से परिभाषित करता है।

फिल्म में कई कथानक एक-दूसरे से जुड़ते हैं, जो एक व्यापक लेकिन सजीव अनुभव रचते हैं। यही शैली इसे एक हाइपरलिंक फिल्म बनाती है। प्रीतम, जो अनुराग के साथ ‘बर्फी!’ और ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ जैसी फिल्मों में जादू बिखेर चुके हैं, एक बार फिर संगीत का स्वरूप तैयार कर रहे हैं। यह फिल्म न केवल दृश्यात्मक रूप से बल्कि ध्वनियों के माध्यम से भी दर्शकों को एक नई अनुभूति देगी।

राधाकृष्णन चाक्यत ने 53 साल की उम्र में ली दुनिया से विदाई, फोटोग्राफी में भी थे मास्टर

प्रसिद्ध भारतीय फैशन फोटोग्राफर और मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर राधाकृष्णन चाक्यत ने आज शुक्रवार (23 मई) को दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 53 साल के थे। राधाकृष्णन की टीम पिक्सेल विलेज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से यह दुखद समाचार शेयर किया। उन्होंने लिखा, “हम अपने प्रिय गुरु, मित्र और प्रेरणास्रोत राधाकृष्णन चाक्यत के निधन पर बहुत दुखी हैं। हमारी फोटोग्राफी यात्रा में वे एक मार्गदर्शक थे, उन्होंने न केवल हमें लेंस के माध्यम से दुनिया को देखना सिखाया, बल्कि इसकी आत्मा को कैद करना भी सिखाया।

हम उनके परिवार, दोस्तों और उन सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं, जिनके जीवन को उन्होंने अपनी उपस्थिति से छुआ। हम उनकी स्मृति का सम्मान हमेशा करेंगे और उस प्रकाश को आगे बढ़ाएं, जो उन्होंने इतनी उदारता से हम सभी के साथ साझा किया। एक्टर दुलकर सलमान ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “हमारे साथ बिताया गया समय और बातचीत हमेशा मेरे साथ रहेगी।” दोनों ने साल 2015 में मलयालम भाषा की एडवेंचर फिल्म 'चार्ली' में साथ काम किया था।

यह राधाकृष्णन की पहली फिल्म थी। उन्होंने इसमें डेविड का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिली। वैसे राधाकृष्णन ने साल 2000 में अपने फोटोग्राफी करिअर की शुरुआत की और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री मे अपनी पहचान बना ली। उन्होंने कई साउथ स्टार्स से लेकर कई बिग ब्रांड के साथ काम भी किया। साल 2017 में पिक्सेल विलेज की स्थापना की, जो एक लोकप्रिय यूट्यूब प्लेटफॉर्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी