Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने उत्तराधिकारी को लेकर शेयर की पोस्ट तो मची हलचल, कियारा को ‘टॉक्सिक’ के लिए मिली मोटी रकम

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (82) को उनके फैंस सदी के महानायक की पदवी दे चुके हैं। उन्हें लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आता है। लोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 1:49:54

2 News : अमिताभ ने उत्तराधिकारी को लेकर शेयर की पोस्ट तो मची हलचल, कियारा को ‘टॉक्सिक’ के लिए मिली मोटी रकम

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (82) को उनके फैंस सदी के महानायक की पदवी दे चुके हैं। उन्हें लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आता है। लोग उनकी एक्टिंग के तो दीवाने हैं ही, साथ ही अद्भुत पर्सनलिटी के चलते वे सबके प्यारे बने हुए हैं। अमिताभ सभी लोगों के साथ बड़ी इज्जत से पेश आते हैं। हाल ही अमिताभ द्वारा होस्ट किया जाने वाले रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का समापन हो चुका है। KBC में हमेशा बिग बी का खास अंदाज देखने को मिलता है। वे कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक करने के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से भी शेयर करते रहते हैं। अमिताभ को अपने चाहने वालों से जुड़े रहना काफी पसंद है।

ऐसे में वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ ब्लॉग, तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से अपडेट देते रहते हैं। अब अमिताभ ने अपनी एक पोस्ट से हलचल मचा दी है। उन्होंने हाल ही में बेटे और अपने उत्तराधिकारी होने को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसे देख फैंस परेशान हो गए और पूछ रहे हैं कि आखिर वे कहना क्या चाहते हैं। अमिताभ ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे। पूज्य बाबूजी के शब्द। और अभिषेक उसे निभा रहे हैं। नीचे भी पढ़िए, एक नई शुरुआत।”

अमिताभ ने आगे इस पोस्ट को करने का कारण भी बता दिया। दरअसल अमिताभ के बेटे अभिषेक ने हाल ही यूरोपियन टी20 क्रिकेट लीग से हाथ मिलाया है। वे इस लीग के को-फाउंडर और प्रमोटर हैं। इस लीग की 15 जुलाई से यूरोप में शुरुआत हो रही है, जिसमें तीन देशों की 6 टीमें भाग लेंगी। बता दें हाल ही में अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के प्रमोशन के लिए उन्हें चुना गया है। अभिषेक इस टूर्नामेंट को प्रमोट करने के लिए आयरलैंड की राजधानी डबलिन भी पहुंचे थे। यहां अभिषेक का ग्रैंड वेलकम हुआ था। इसी को लेकर अभिषेक ने पोस्ट की थी, जिसके जवाब में अमिताभ ने इस बात को कहा है।
amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,abhishek bachchan,shweta bachchan,amitabh post,amitabh successor,harivansh rai bachchan,kiara advani,actress kiara advani,toxic movie साउथ इंडियन स्टार यश के साथ ‘टॉक्सिक’ मूवी में नजर आएंगी कियारा आडवाणी

खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को साउथ इंडियन स्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए काफी मोटी रकम दी गई है। यह बड़े बजट की पैन-वर्ल्ड फिल्म लंबे वक्त से सुर्खियों में है। रिपोर्ट की मानें तो ‘टॉक्सिक’ के लिए कियारा को 15 करोड़ रुपए की फीस मिल रही है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये कह पाना मुश्किल है लेकिन ये सही साबित होती है तो कियारा भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा जहां SSMB29 के लिए 30 करोड़ ले रही हैं वहीं दीपिका पादुकोण ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए 20 करोड़ की रकम वसूली थी। ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ कियारा के करिअर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। कियारा ने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

हाल ही कियारा ने सोशल मीडिया के जरिये बताया था कि वो और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। इसके बाद कियारा ने फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ छोड़ दी। इसके बावजूद वह मेकर्स की भरोसेमंद पसंद बनी हुई हैं। कियारा के पास ‘वॉर 2’ भी है, जिसमें वह ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ काम करती हुई नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका