न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर और गौरी की बोंडिंग को दिखाता यह वीडियो हुआ वायरल, इस एक्ट्रेस ने झुग्गी-झोपड़ियों में बांटे पंखे-कूलर

सुपरस्टार आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। तब आमिर ने इस खास मौके पर मीडिया से पहली बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 2:27:22

2 News : आमिर और गौरी की बोंडिंग को दिखाता यह वीडियो हुआ वायरल, इस एक्ट्रेस ने झुग्गी-झोपड़ियों में बांटे पंखे-कूलर

सुपरस्टार आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। तब आमिर ने इस खास मौके पर मीडिया से पहली बार अपनी लेडीलव गौरी स्प्रैट से मिलवाया था। इस दौरान उन्होंने गौरी की खूब तारीफ की। इसके बाद दोनों की पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब फिर से आमिर खान एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गौरी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो मकाऊ में होने वाले इंटरनेशन कॉमेडी फेस्टिवल से आया है। आमिर और गौरी ने एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाला हुआ है, जो उनके प्यारभरे मजबूत रिश्ते की ओर इशारा करता है।

जहां आमिर काले रंग के कुर्ते पजामे के साथ महीन कढ़ाई वाला शॉल ओढ़े दिखे वहीं गौरी स्प्रैट शिफॉन की खूबसूरत सी साड़ी पहने नजर आईं। दोनों की कैमेस्ट्री देखते ही बन रही है। फोटो क्लिक करवाते समय गौरी बड़े प्यार से आमिर को निहारती हुई नजर आईं। वीडियो पर लोग के खूब कमेंट कर रहे हैं। जहां कई लोग उन्हें परफेक्ट कपल का टैग दे रहे हैं वहीं कुछ लोग इस उम्र में प्यार करने के लिए आमिर को जमकर ट्रॉल भी कर रहे हैं। बर्थडे पर गौरी के बारे में बात करते हुए आमिर ने ढेर सारी बातें कीं।

इस दौरान उन्होंने बताया कि गौरी और वो दोनों ही एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस है। शादी की बात पर आमिर ने कहा था कि 60 साल की उम्र में शादी करना शोभा नहीं देगा लेकिन देखते हैं कि आगे क्या क्या होता है। उल्लेखनीय है कि आमिर की इससे पहले दो शादियां हो चुकी हैं। उनकी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा खान हैं। साल 2002 में आमिर का तलाक हो गया। साल 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव के साथ शादी कर ली। साल 2021 में दोनों की राहें जुदा हो गई। उनका एक बेटा आजाद है।

जहां तक गौरी की बात है तो वह बैंगलोर से ताल्लुक रखती हैं और आमिर के प्रोडक्शन में काम करती हैं। साथ ही वो हेयरड्रेसिंग बिजनेस भी चलाती हैं। गौरी और आमिर पिछले 25 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। डेढ़ साल पहले दोनों की नजदीकियां तब बढ़ीं, जब आमिर के कजन ने उनकी मुलाकात करवाई। गौरी के पहली शादी से एक 6 साल का बेटा भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी