न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को Cancer और Heart Disease जैसी बीमारियां दे रहा उनका बिस्तर, स्टडी में चौकाने वाला खुलासा

क्या आपके बच्चे का बिस्तर भी उनके स्वास्थ्य के लिए खतरे का कारण बन सकता है? एक नई स्टडी ने खुलासा किया है कि बच्चों के गद्दे और बिस्तर से निकलने वाले जहरीले रसायन और अग्निरोधी पदार्थ उन्हें गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हार्मोनल डिसऑर्डर और डेवलेपमेंटल समस्याओं का शिकार बना सकते हैं। जानें इस चौंकाने वाली स्टडी के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 1:11:09

बच्चों को Cancer और Heart Disease जैसी बीमारियां दे रहा उनका बिस्तर, स्टडी में चौकाने वाला खुलासा

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे खुशहाल और सेहतमंद रहें। इसके लिए वे उन्हें हर प्रकार की सुख-सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। बच्चों के लिए आरामदायक और मुलायम गद्दे और बिस्तर का इस्तेमाल किया जाता है ताकि वे आराम से सो सकें और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। लेकिन, हाल ही में किए गए एक अध्ययन ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि बच्चों के सोने के बिस्तर और गद्दे उनके लिए खतरनाक हो सकते हैं, और यह उन्हें गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकते हैं। इस अध्ययन में यह सामने आया है कि बच्चों के बिस्तरों से ऐसे जहरीले रसायन और अग्निरोधी पदार्थ निकलते हैं, जो डेवलेपमेंटल और हार्मोनल डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्टडी के बारे में विस्तार से।

क्या कहती है स्टडी?

यह अध्ययन जर्नल Environmental Science and Technology में प्रकाशित हुआ था। स्टडी के अनुसार, बच्चों के सोने के स्थानों पर दर्जनों हानिकारक रसायनों की मात्रा चिंताजनक स्तर तक बढ़ी हुई पाई गई थी। इनमें प्रमुख रसायन फेथलेट्स, फ्लेम रिटार्डेंट्स और यूवी स्टेबलाइजर शामिल थे। ये सभी पदार्थ न्यूरोटॉक्सिक होते हैं, जो विकास और हार्मोनल समस्याओं से जुड़े होते हैं। टोरंटो विश्वविद्यालय के अर्थ साइंसेज डिपार्टमेंट में प्रोफेसर और इस स्टडी के सीनियर लेखक मिरियम डायमंड के अनुसार, "हमने 6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों के बेडरूम में हवा में इन रसायनों का स्तर मापा और पाया कि इनकी मात्रा चिंताजनक स्तर तक थी।"

क्या थी इसके कारण?

इस खतरनाक स्थिति का कारण जानने के लिए डायमंड की टीम ने 16 नए बच्चों के गद्दों का परीक्षण किया और पाया कि ये गद्दे इन रसायनों के मुख्य स्रोत हो सकते हैं। रिसर्च टीम ने यह भी पाया कि सोते हुए बच्चों का शरीर गर्म होता है और उनका वजन इन रसायनों के उत्सर्जन को बढ़ा सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में गद्दे के ब्रांड के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह बताया कि वे प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर मिलने वाले सामान्य और सस्ते गद्दे थे।

किन बीमारियों का कारण बनते हैं ये रसायन?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ साइंसेज के अनुसार, फेथलेट्स जैसे रसायन समय से पहले प्यूबर्टी, रिप्रोडक्टिव समस्याओं, जेनिटल्स डिफेक्ट्स, हार्मोनल समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। रिसर्च में यह भी पाया गया कि थैलेट्स नवजात लड़कों में जेनिटल डिसऑर्डर और वयस्क पुरुषों में कम स्पर्म काउंट और टेस्टोस्टेरोन के स्तर में गिरावट का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, इन रसायनों से बच्चों में मोटापा, अस्थमा, दिल की बीमारियां, समय से पहले मौत और कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

क्या है इन गद्दों का हेल्दी विकल्प?

माता-पिता के लिए यह मुश्किल हो सकता है कि वे अपने बच्चों के लिए सुरक्षित और जहरीले रसायनों से मुक्त उत्पाद चुनें, क्योंकि बाजार में अधिकांश उत्पादों में इन खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल होता है। हालांकि, जब बात बच्चों के गद्दे की आती है, तो पुराने और प्राकृतिक सूती (कॉटन) गद्दों का इस्तेमाल एक बेहतर और सेहतमंद विकल्प हो सकता है। ये गद्दे केमिकल्स से मुक्त होते हैं और बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होते हैं। कॉटन एक प्राकृतिक फाइबर है, जो पर्यावरण के अनुकूल और सांस लेने योग्य होता है, जिससे यह उन माता-पिताओं के लिए एक आदर्श विकल्प बनता है जो अपनी सेहत के प्रति सचेत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल