न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में भी चेहरे पर बनी रहेगी चमक, बस बना लें इस जूस को डाइट का हिस्‍सा

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खीरे और कढ़ी पत्ते का जूस अपनाएं। जानें इसके फायदे और जूस बनाने का सही तरीका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 2:09:58

गर्मियों में भी चेहरे पर बनी रहेगी चमक, बस बना लें इस जूस को डाइट का हिस्‍सा

गर्मियों का मौसम जहां शरीर को थका देने वाली गर्म हवाओं और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से जूझने पर मजबूर करता है, वहीं यह हमारी त्वचा के लिए भी कई चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा रूखी, बेजान और डल दिखने लगती है। पसीना, धूप और धूल की वजह से टैनिंग, पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। अधिकतर लोग इस समस्या से बचने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो कई बार असर नहीं दिखाते। वहीं, कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं और उन्हें नेचुरल ग्लोइंग स्किन भी हासिल होती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी डाइट यानी खानपान का सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है? अगर आप भी बिना केमिकल के ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो खीरे और कढ़ी पत्ते का जूस आपके लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय हो सकता है। ये दोनों ही चीजें शरीर को डिटॉक्स करती हैं और त्वचा में निखार लाती हैं। चलिए जानते हैं इनके फायदे और जूस बनाने का तरीका।

cucumber juice for glowing skin,curry leaves for skin,summer skincare,natural skincare remedies,glowing face in summer,cucumber and curry leaves benefits,skincare juice,summer skin glow,rejuvenating skin with cucumber

# खीरे के त्वचा पर फायदे

हाइड्रेशन का स्रोत: खीरे में लगभग 95% पानी होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। गर्मियों में यह एक नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है और त्वचा को सूखने या डल होने से बचाता है।

विषैले तत्वों को करता है बाहर: खीरा एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा साफ और तरोताजा नजर आती है।

पोषक तत्वों से भरपूर: खीरे में विटामिन C, K और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा की मरम्मत में सहायक हैं और नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।

# कढ़ी पत्ते के त्वचा को होने वाले फायदे

एंटी-बैक्टीरियल गुण: कढ़ी पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन से राहत दिलाने में कारगर हैं।

स्किन टोन को करता है बेहतर:
यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और मेलानिन के निर्माण को नियंत्रित करता है, जिससे त्वचा की रंगत में निखार आता है और नेचुरल ग्लो मिलता है।

एंटी-एजिंग गुण: कढ़ी पत्ते में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन A, B और C प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं और उम्र के असर को धीमा करते हैं।

खीरे और कढ़ी पत्ते का जूस कैसे बनाएं?

- एक ताजा खीरा लें, छीलकर टुकड़ों में काटें।
- इसमें 8-10 कढ़ी पत्ते डालें और मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें।
- अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें और स्वाद अनुसार थोड़ा काला नमक मिला लें।
- इस मिश्रण को छानकर सुबह खाली पेट पिएं।

इस जूस को सप्ताह में 3 से 4 बार पीना सबसे फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट पीने से इसका असर जल्दी दिखता है और त्वचा में प्राकृतिक चमक नजर आती है।

नोट: यदि आपको किसी भी सामग्री से एलर्जी है या कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो इस जूस को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत