न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिलने लगी है। दिल्ली, एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश और तेज़ हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। IMD ने 19-20 अप्रैल के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 10:25:04

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी से राहत के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तेज़ हवाओं और बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में बिजली के साथ बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश के लिए धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शाम के समय आकाश में बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है, जो 60 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है।

अधिकतम तापमान आज लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

19 और 20 अप्रैल के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 19 और 20 अप्रैल को तेज़ हवाओं, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों में छिटपुट ओलावृष्टि और मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश व पंजाब के ऊपर बने ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण की वजह से हो रहा है।

खराब मौसम बना जानलेवा

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार को अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के चलते एक बहुमंज़िला इमारत गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ में तेज़ तूफान के दौरान एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौसम की यह करवट आने वाले दिनों में और प्रभाव डाल सकती है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका