न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलीगढ़ के बहुचर्चित सास-दामाद केस में नया मोड़, पुलिस ने दोनों को छोड़ा, साथ रहने का लिया फैसला

अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद केस में नया मोड़, पुलिस ने दो दिन की काउंसलिंग के बाद अपना देवी और राहुल को रिहा किया, दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। पति-पत्नी और समाज से जुड़े विवादों के बीच यह मामला बना सुर्खियों का केंद्र।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 10:18:22

अलीगढ़ के बहुचर्चित सास-दामाद केस में नया मोड़, पुलिस ने दोनों को छोड़ा, साथ रहने का लिया फैसला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चर्चित सास-दामाद प्रकरण ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने केस की जांच और दो दिनों की काउंसलिंग के बाद दोनों – सास अपना देवी और दामाद राहुल – को रिहा कर दिया है। दोनों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे साथ रहना चाहते हैं। न तो अपना देवी अपने पति जितेंद्र के पास लौटना चाहती हैं और न ही राहुल को अब उनके पिता ने घर में जगह दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अब दोनों कहां रह रहे हैं।

थाने से निकलते ही मीडिया के सवालों का सामना

थाने से बाहर आते ही मीडिया ने जब राहुल से सवाल पूछे कि वे अब अपना देवी के साथ किस तरह रहेंगे – क्या उन्होंने कोर्ट मैरिज की है या न्यायालय से अनुमति ली है – तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया। राहुल ने कहा कि उन्होंने पहले ही शादी कर ली है, और यह कोर्ट मैरिज है। जब यह पूछा गया कि बिना तलाक के कोर्ट ने शादी की अनुमति कैसे दी, तो उसने कहा, "मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता।"

दूसरी ओर, जब मीडिया ने अपना देवी से सवाल पूछे, तो वह भड़क गईं और बोलीं, "मोबाइल तोड़ दूंगी आपका। मैं कोई जवाब नहीं देना चाहती।" इसके बाद वे वहाँ से चली गईं। इससे पहले अपना देवी यह साफ कह चुकी हैं कि वह राहुल को ही अपना पति मानती हैं और किसी भी हाल में पति जितेंद्र के पास वापस नहीं लौटेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जितेंद्र उनसे मारपीट करता था और उस पर लगाया गया चोरी का आरोप भी झूठा है। उन्होंने बताया कि वे घर से सिर्फ ₹200 लेकर निकली थीं, न कि कोई कैश या गहने।

पुलिस की कानूनी कार्रवाई और काउंसलिंग

इगलास थाने के सीओ महेश कुमार ने जानकारी दी, "हमने दोनों से कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की और काउंसलिंग करवाई। चूंकि दोनों एक साथ रहना चाहते हैं, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया है।"

पति जितेंद्र का विरोध: 'तलाक नहीं दूंगा'

वहीं, दूसरी ओर अपना देवी के पति जितेंद्र ने तलाक देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "बच्चों की खातिर मैं अपनी पत्नी को तलाक नहीं दूंगा। बच्चे छोटे हैं, उन्हें मां की जरूरत है। मैं अकेले कैसे संभालूंगा?"

अपना देवी ने जितेंद्र पर मारपीट का आरोप लगाया है और कहा कि वह घर खर्च के लिए सिर्फ ₹1500 देता था, जिसका पूरा हिसाब रखता था। इसके अलावा उसने 6-6 महीने तक कोई काम नहीं किया। जवाब में जितेंद्र ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "मैं घर खर्च देता था और कभी उसका हिसाब नहीं रखा। मेरा खुद का बिजनेस है बेंगलुरु में और दूध का काम भी करता हूं। बेरोजगारी का सवाल ही नहीं उठता।"

'राहुल के साथ भाग जाओ' – अपना देवी का आरोप

अपना देवी का यह भी आरोप है कि जितेंद्र और उनकी बेटी दोनों मिलकर उसका नाम राहुल से जोड़ते थे और जब वह राहुल से बात करती थी तो उससे झगड़ा करते थे। उन्होंने दावा किया कि पति ने यहां तक कह दिया कि राहुल के साथ भाग जाओ – और इसी वजह से वह चली गईं। जितेंद्र ने इन आरोपों को भी सिरे से नकार दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल