न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समुंद्र से निकली घोड़े जैसी शक्ल वाली विशालकाय डरावनी मछली, वायरल फोटो देख उड़े होश

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दो मछुआरे एक विशालकाय घोड़े जैसे सिर वाली मछली पकड़े नजर आ रहे हैं। यह रहस्यमयी जीव ओअरफिश है, जो गहरे समुद्र में पाया जाता है और प्राकृतिक आपदाओं से जोड़ा जाता है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 3:35:50

समुंद्र से निकली घोड़े जैसी शक्ल वाली विशालकाय डरावनी मछली, वायरल फोटो देख उड़े होश

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दो मछुआरे एक विशालकाय मछली को अपने हाथमें पकड़े नजर आ रहे हैं। घोड़े की शक्ल वाली इस डरावनी सी मछली को देख लोग हैरान रह गए और लोगों में वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा होने लगी। इस जीव की लंबाई और अनोखी बनावट ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया बल्कि इस सोच में भी डाल दिया कि ऐसी मछलियां जो पहले कभी नहीं देखी गईं, वे अब बाहर कहां से आ रही हैं। वायरल तस्वीर में दिख रहे दोनों मछुआरे एक नाव पर सवार हैं, और उनके हाथों में एक लंबा, सांप जैसा समुद्री जीव है, जिसका आगे मुंह वाला हिस्सा किसी घोड़े की तरह दिख रहा है। देखने से यह जीव करीब 15-16 फीट लंबा लग रहा है। इस समुद्री जीव का शरीर देखने में चमकदार और चिकना है, जबकि इसका सिर बहुत ही बड़ा और आंखें भयावह रूप से बाहर की ओर उभरी हुई हैं। लड़कों ने बताया कि उन्होंने इसे गहरे समुद्र में मछली पकड़ते समय पकड़ा था। रात के समय नाव पर रोशनी में इस जीव को देखकर वे खुद भी हैरान रह गए थे। इस जीव को पकड़ने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी तस्वीर खींची, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

क्या है यह जीव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तस्वीर में दिख रहा यह जीव एक ओअरफिश (Oarfish) है। ओअरफिश एक दुर्लभ और रहस्यमयी समुद्री प्राणी है, जो आमतौर पर गहरे समुद्र में पाया जाता है। इसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है, और इसका शरीर रिबन जैसा लंबा और पतला होता है। ओअरफिश की सबसे खास बात यह है कि यह सतह पर कम ही दिखाई देता है, और इसे अक्सर भूकंप या प्राकृतिक आपदाओं से जोड़कर देखा जाता है। जापान जैसे देशों में इसे "भूकंप मछली" भी कहा जाता है, क्योंकि माना जाता है कि यह प्राकृतिक आपदाओं से पहले सतह पर आता है। हालांकि, वैज्ञानिक इस धारणा को सिरे से खारिज करते हैं और कहते हैं कि ओअरफिश का सतह पर आना आमतौर पर बीमारी, चोट या समुद्री धाराओं के कारण होता है।

सोशल मीडिया पर मची सनसनी

तस्वीर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे "समुद्र का राक्षस" कहकर डर जताया, तो कुछ ने इसे एक अनोखा और खूबसूरत प्राणी बताया। एक यूजर ने लिखा, "यह ओअरफिश है, इसे देखना सौभाग्य की बात है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "लगता है मछुआरों ने समुद्र की किसी प्राचीन कथा को जिंदा कर दिया!" इस तस्वीर ने लोगों के बीच समुद्र की गहराइयों और वहां रहने वाले रहस्यमयी जीवों को लेकर चर्चा छेड़ दी है। तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 14 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 86 हजार लोगों ने लाइक किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया