न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : होंठ में बोटॉक्स को लेकर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्ट्रेस ने सर्जरी की जगह जीन को बताया खूबसूरती का राज

जैस्मिन भसीन टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। जैस्मिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते काफी लाइमलाइट में रहती हैं। जैस्मिन पिछले कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 12:09:11

2 News : होंठ में बोटॉक्स को लेकर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्ट्रेस ने सर्जरी की जगह जीन को बताया खूबसूरती का राज

जैस्मिन भसीन टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। जैस्मिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते काफी लाइमलाइट में रहती हैं। जैस्मिन पिछले कई सालों से एक्टर अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों बिग बॉस के घर के अंदर दोस्त बने थे। तब से वे आज तक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लोगों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आती है। हालांकि फिलहाल जैस्मिन अपनी लव लाइफ के बजाय लुक्स की वजह से खबरों में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखने के बाद लोग कहने लगे कि उन्होंने होंठ में बोटॉक्स करवाया है। अब जैस्मिन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने ट्रॉलिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि लोग इतनी परवाह क्यों करते हैं। अगर कोई चीज मुझे बेहतर, कॉन्फिडेंट महसूस कराती है, तो इसमें गलत क्या है? अगर मैंने अपना पूरा जीवन यह महसूस करते हुए बिताया है कि मुझमें कुछ कमी है, और मैंने इसे ठीक करना चुना है, तो इसमें क्या किसी को समस्या है? लोग इसके लिए दूसरों को क्यों नीचा देखते हैं? हर कोई पूरी तरह से जीने और खुश रहने का हकदार है। हर कोई जानता है कि उसके लिए क्या सही है और क्या गलत है। उसे क्या पसंद है या क्या नहीं।

अगर किसी को लगता है कि उन्होंने एक सीमा पार कर ली है, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी, तो उन्हें इस बारे में भी पता होना चाहिए। उसमें गलत क्या है? हर किसी का अपना शरीर, अपना चेहरा, अपनी जरूरतें होती हैं। जो कोई भी कुछ करवाना चाहता है, उसे ऐसा करने की आजादी होनी चाहिए। हाल ही में, मेरा नाम भी इस विषय से जोड़ा गया। मुझे इंस्टाग्राम पर मेरी एक पोस्ट की वजह से बहुत ट्रॉल किया गया।

लोगों ने कहा कि जैस्मिन ने अपने होंठ पर कुछ करवाया है, जैस्मिन बदली हुई लग रही हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। एक घटना से मुझे सूजन हो गई थी और उस दिन मेकअप आर्टिस्ट ने मेरे होठों को बहुत ओवरलाइन कर दिया था, जो मुझे उस समय वास्तव में पसंद आया था, क्योंकि इंस्टाग्राम फिल्टर पर भी होंठ थोड़े मोटे दिखते हैं, लेकिन बाद में, मुझे एहसास हुआ कि यह लुक मेरे चेहरे पर सूट नहीं कर रहा था।

रीवा अरोड़ा को किया जाता है लिप फिलर और कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए ट्रॉल

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रीवा अरोड़ा कई फिल्मों और शो का हिस्सा रही हैं। रीवा ने ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विक्की कौशल, ‘भारत’ में सलमान खान के साथ काम किया और ‘गुंजन सक्सेना’ में जान्हवी कपूर के साथ दिखाई दीं। हाल ही में वह एकता कपूर के शो ‘पॉवर ऑफ पांच’ में नजर आई थीं। यूं तो रीवा को चाहने वालों की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें लिप फिलर और कॉस्मेटिक सर्जरी के आरोपों को लेकर कई दफा ट्रॉल भी किया जाता है।

रीवा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अपनी खूबसूरती का राज अच्छे जीन को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी खूबसूरती नेचुरल है और इसका कारण उनके अच्छे जीन हैं, न कि कोई सर्जरी। रीवा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके बचपन और अब की फोटो को दिखाया गया है। इसमें उन्होंने उन कमेंट्स को भी शामिल किया जिसमें लोग उन्हें ‘प्लास्टिक’ और ‘नकली’ कह रहे थे।

उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरे जीन इतने अच्छे हैं कि लोग समझते हैं मैंने सर्जरी करवाई है।” बता दें कुछ समय पहले रीवा को डिजिटल मीडिया और महिलाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान के लिए पीएचडी की उपाधि दी गई थी। उन्होंने अपनी डिग्री की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, “अब मैं डॉ. रीवा अरोड़ा हूं! यह मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है और मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी