न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: रवि बिश्नोई ने धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ्तार: एलएसजी कोच लांस क्लूजनर

रवि बिश्नोई IPL 2025 में शुरुआती संघर्ष के बाद फॉर्म में लौट रहे हैं। LSG कोच लांस क्लूजनर के अनुसार, अब उनकी गेंदबाजी में निरंतर सुधार दिख रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 11:50:20

IPL 2025: रवि बिश्नोई ने धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ्तार: एलएसजी कोच लांस क्लूजनर

IPL 2025 में शुरुआती कुछ मैचों में लय की तलाश में जूझने वाले रवि बिश्नोई अब धीरे-धीरे अपनी फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के सहायक कोच लांस क्लूजनर का मानना है कि रवि अब लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और टूर्नामेंट के साथ उनकी गेंदबाजी में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है।

बिश्नोई को इस सीज़न एलएसजी के प्रमुख स्पिनर के तौर पर टीम में बनाए रखा गया था, लेकिन शुरुआत में वे लाइन और लेंथ पर नियंत्रण में संघर्ष करते नजर आए। हालांकि अब उन्होंने वापसी करते हुए 7 मैचों में 8 विकेट चटका लिए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्लूजनर ने कहा, "मुझे लगता है रवि ने अपनी ही ऊंची उम्मीदों के मुताबिक अब शानदार गेंदबाजी करनी शुरू कर दी है। शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, उसने खुद को बेहतर किया है। पिछले मैच में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।"

क्लूजनर ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बिश्नोई को सिर्फ 3 ओवर ही मिल पाए क्योंकि उस मैच में मार्कराम ने पूरे 4 ओवर स्पिन फेंके थे। उन्होंने कहा कि जब आप 11 ओवर स्पिन गेंदबाजी करवा रहे होते हैं, तो सभी गेंदबाजों को उनका पूरा कोटा देना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

लेकिन एलएसजी कोच को उम्मीद है कि बिश्नोई अपने घरेलू मैदान जयपुर में दमदार प्रदर्शन करेंगे। "हम उम्मीद कर रहे हैं कि अपने होम स्टेट और होमटाउन में रवि एक और शानदार प्रदर्शन करेंगे।"

राजस्थान के खिलाफ मुकाबला रहेगा 50-50

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले पर बात करते हुए क्लूजनर ने कहा कि एलएसजी विरोधी टीम को कमतर आंकने की गलती नहीं करेगा, भले ही उन्होंने 7 में से 5 मैच गंवाए हों।

उन्होंने कहा, "मैं इतिहास या पिछली हार-जीत में विश्वास नहीं करता। हर दिन नया दिन होता है और हर मैच अपनी चुनौतियाँ लाता है। हम जानते हैं कि राजस्थान अपनी घरेलू परिस्थितियों में मजबूत टीम है, इसलिए यह एक 50-50 मुकाबला होने वाला है।"

उन्होंने यह भी जोड़ा कि ये राजस्थान का सिर्फ दूसरा होम गेम है और घरेलू मैदान पर वे हमेशा अच्छा खेलते आए हैं।

जहां रवि बिश्नोई अपनी फॉर्म में लौटते नजर आ रहे हैं, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को भी उनसे अपने घरेलू राज्य में एक बड़ी पारी की उम्मीद है। अब देखना होगा कि क्या बिश्नोई जयपुर में अपने प्रदर्शन से एलएसजी को जीत दिला पाते हैं या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत