Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: प्रीति जिंटा के नाम पर फैलाया गया यह झूठ, अब सामने आई सच्चाई

आईपीएल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है, 7 में से 5 मैच जीतकर टीम ने पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को उनकी होम ग्राउंड पर हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा के बारे में एक झूठी खबर फैलाने की कोशिश की गई, जिसे प्रीति जिंटा ने फेक न्यूज बताते हुए खंडन किया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 19 Apr 2025 2:57:03

IPL 2025: प्रीति जिंटा के नाम पर फैलाया गया यह झूठ, अब सामने आई सच्चाई

IPL 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है, और टीम ने 7 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को उनकी होम ग्राउंड पर हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा के बारे में एक झूठी खबर फैलाने की कोशिश की गई, जिस पर प्रीति जिंटा ने खुद इसका खंडन किया और इसे फेक न्यूज बताया।

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स पर एक तंज कसा था। पंत ने कहा था कि आईपीएल ऑक्शन के दौरान उन्हें इस बात की चिंता थी कि पंजाब किंग्स उन्हें न खरीद ले। पंजाब किंग्स ने इस बार आईपीएल के ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स खोला था, जिनके पास 112 करोड़ रुपए थे। हालांकि, पंत ने यह स्पष्ट किया कि वह पंजाब किंग्स का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। पंत का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।

अब, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि प्रीति जिंटा ने पंत के इस बयान का जवाब दिया। उस पोस्ट में कहा गया कि प्रीति जिंटा ने ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को लेकर बयान दिया, ‘हमारे पास दोनों विकल्प थे और हम दोनों में से किसी को भी टीम में ले सकते थे। लेकिन हम एक बड़ा नाम नहीं, बल्कि एक बड़ा परफॉर्मर चाहते थे। इसलिए हमने श्रेयस अय्यर को चुना।’

लेकिन प्रीति जिंटा ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए इसे पूरी तरह से फेक न्यूज बताया। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे बहुत खेद है, लेकिन यह फर्जी खबर है!’

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों पर लगी रिकॉर्डतोड़ बोली

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में पंत से पहले श्रेयस अय्यर पर बोली लगी थी। पंजाब किंग्स ने जमकर खर्च करते हुए 26.75 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद ऋषभ पंत पर बोली लगी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए की हैरतअंगेज बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इस बोली के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अब तक किसी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी बोली नहीं लगी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology