न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की सेहत के लिए जरूरी है सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

हर किसी को अपने बाल बहुत प्यारे होते हैं जिन्हें ख़ूबसूरत और चमकदार बनाए रखने के लिए महिलाएं तरह-तरह के हेयर स्पा, पैक, मास्क, ऑयल, शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 10:29:22

बालों की सेहत के लिए जरूरी है सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

हर किसी को अपने बाल बहुत प्यारे होते हैं जिन्हें ख़ूबसूरत और चमकदार बनाए रखने के लिए महिलाएं तरह-तरह के हेयर स्पा, पैक, मास्क, ऑयल, शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपको बता दें कि इनसे भी ज्यादा जरूर चीज हैं आपकी कंघी या ब्रश जिसका इस्तेमाल आप बाल बनाने के लिए करते हैं। कंघी बालों को सुलझाने के साथ ही स्कैल्प को हेल्दी रखने का भी काम करती है। अगर आप गलत तरीके से अपने बालों में ब्रश करते हैं, तो बालों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने बालों के अनुसार किस प्रकार की कंघी का उपयोग करना चाहिए, ताकि आपके बालों को कम नुकसान पहुंचे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

बालों की सेहत के लिए जरूरी है सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी

अगर आपके बाल घने हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपके बालों के लिए कौन-सी कंघी सही होगी। जिन महिलाओं के बाल घने होते हैं उन्हें चौड़े और बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चौड़े और बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी स्कैल्प तक आसानी से पहुंच जाती है। जिससे घने बालों को सुलझाने में आसानी होती है।

बालों की सेहत के लिए जरूरी है सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

वेंटेड ब्रश

यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त है। यह पैडल और राउंड दोनों शेप में उपलब्ध है। इस ब्रश से बालों में कंघी करते हुए सरलता से सुखाए जा सकते हैं। इससे बालों का टेक्स्चर अच्छा करने में मदद मिलती है। बालों को घना दिखाने के लिए यह ब्रश उपयुक्त है।

बालों की सेहत के लिए जरूरी है सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

नायलॉन ब्रिसल्स वाली कंघी

कर्ली बालों की केयर करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इन्हें सुलझाने के लिए खासी मशक्कत करनी पडती है। कर्ली बाल ज्यादातर ड्राई ही होते हैं, जिस कारण ये उलझते काफी ज्यादा हैं। ऐसे बालों के लिए नायलॉन के चौड़े ब्रिसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चौड़े ब्रिसल्स की मदद से आपके बाल कम टूटेंगे, जिससे बालों को नुकसान कम होगा।

बालों की सेहत के लिए जरूरी है सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

पैडल ब्रश

स्ट्रेट बालों में कंघी करना बहुत आसान होता है। यदि आपके बाल लंबे हैं, तो इन्हें कई सेक्शन में बांट ले। दरअसल, लंबे बालों के सिरे कमजोर और अधिक ड्राई होते हैं। इसके कारण बाल डैमेज होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे बालों में ब्रश करने से पहले सीरम या हल्के तेल का इस्तेमाल करें। इसके बाद पैडल ब्रश से बालों को सुलझाएं।

बालों की सेहत के लिए जरूरी है सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

सिंथेटिक ब्रिसल

यदि आपके बाल अधिक पतले हैं और तेजी से टूटते हैं, तो आपको ब्रश नहीं करना चाहिए। इससे बाल अधिक तेजी से टूटने लगते हैं। इस तरह के बालों में आपको चौड़ी कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही गीले बालों में कंघी करने से बचना चाहिए। कमजोर बालों में आप सिंथेटिक ब्रिसल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों की सेहत के लिए जरूरी है सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

कंघी करते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान

- साफ कंघी का इस्तेमाल करें। आपको अपने बालों में साफ कंघी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप गंदी कंघी का इस्तेमाल करती हैं तो आपके इससे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।
- अगर आप बालों में तेल लगाकर कंघी करती हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑइलिंग के बाद हेयर फॉलिकल्स कमजोर होते हैं । जिससे आपके बाल टूट सकते हैं।
- गीले बालों में भी कंघी नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गीले बाल लचीले होते हैं, जिससे वे आसानी से टूट सकते हैं। ऐसे में आपको गीले बालों पर कंघी नहीं करनी चाहिए।
- आपको हर दूसरे हफ्ते अपनी कंघी को गुनगुने पानी से साफ करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी