न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की कई समस्यों का हल हैं दालचीनी का तेल, जानें इस्तेमाल करने के 6 तरीके

दालचीनी के बारे में तो सभी जानते हैं जिसे आयुर्वेद के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना गया हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीफंगल गुण आपकी सेहत के बहुत काम आ सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 4:29:21

बालों की कई समस्यों का हल हैं दालचीनी का तेल, जानें इस्तेमाल करने के 6 तरीके

दालचीनी के बारे में तो सभी जानते हैं जिसे आयुर्वेद के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना गया हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीफंगल गुण आपकी सेहत के बहुत काम आ सकते हैं। लेकिन क्या आप जनाते हैं कि इस दालचीनी का तेल बालों की कई समस्यों का हल भी हैं। जी हां, दालचीनी के तेल का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को मजबूत, घना, मुलायम, रूसी मुक्त बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दालचीनी तेल से होने वाले फायदों और इसके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

cinnamon oil,cinnamon oil benefits,cinnamon oil hair benefits,cinnamon oil for healthy hair,hair,hair care tips,healthy hair tips,beauty,beauty tips

रूखे और बेजान बालों के लिए

दालचीनी का तेल रूखे और बेजान बालों में जान ला सकते हैं। दरअसल, जब बालों में मॉइश्चराइजेशन या नमी की कमी होती है तो बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में दालचीनी का तेल बालों में नमी लाने के साथ इसमें चमक भी लाता है। साथ ही रेगुलर इसका इस्तेमाल करने आप पाएंगे कि आपके बाल धीमे-धीमे अच्छे हो जाते हैं। इसके लिए दालचीनी के तेल में एक चम्मच शहद मिला लें। आप चाहें तो इसमें अंडा भी मिला सकते हैं। इसके बाद इस पैक को अपने बालों पर लगाएं और फिर अगले 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में शैम्पू से धो लें।

cinnamon oil,cinnamon oil benefits,cinnamon oil hair benefits,cinnamon oil for healthy hair,hair,hair care tips,healthy hair tips,beauty,beauty tips

बालों की रंगत सुधारने के लिए

बालों का रंग हल्का करने के लिए दालचीनी का उपयोग किया जाता है। अगर आप अपने बालों के काले या गहरे रंग को बदलना चाहते हैं, तो दालचीनी आपके लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय हो सकता है। साथ ही जिन लोगों के बाल सूरज की तेज रोशनी से डल हो रहे हैं उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद है। इसके लिए आपको 1 चम्मच बारीक दालचीनी पाउडर लेना है और इसमें अपना पसंदीदा हेयर कंडीशनर पर मिला लें। इसे अपने पूरे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह अपने बालों को कम से कम दो बार माइल्ड शैम्पू से धो लें।

cinnamon oil,cinnamon oil benefits,cinnamon oil hair benefits,cinnamon oil for healthy hair,hair,hair care tips,healthy hair tips,beauty,beauty tips

पपड़ीदार रूसी होने पर

पपड़ीदार रूसी होने पर दालचीनी का तेल बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इसके तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि स्कैल्प इंफेक्शन से लड़ता है। स्कैल्प की गंदगी को साफ करता है और इसके दर्द को कम करता है। साथ ही ये तेल खोपड़ी और बालों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान, जलन और सूजन से बचाने में मदद करते हैं और रूसी को रोक सकते हैं। इस तरह इस तेल का इस्तेमाल बालों में पपड़ीदार रूसी से निजात पाने में मदद करता है। रूसी में दालचीनी के तेल का इस्तेमाल करने के लिए दालचीनी तेल को हल्का सा गर्म कर लें। इसमें 2 बूंद नींबू मिलाएं। अब पूरे स्कैल्प पर इसे आराम से 20 मिनट तक लगाएं। लगाने के बाद 10 मिनट और छोड़ दें। बालों को अब शैंपू करें और बाल धो लें।

cinnamon oil,cinnamon oil benefits,cinnamon oil hair benefits,cinnamon oil for healthy hair,hair,hair care tips,healthy hair tips,beauty,beauty tips

झड़ते बालों के लिए

झड़ते बाल खराब ब्लड सर्कुलेशन और खराब हेयर केयर रूटीन के कारण होता है। साथ ही कई लोगों में जब बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं तो भी बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में इसे रोकने का एक उपाय ये है कि आप बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए अपने ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएं। दरअसल, दालचीनी का तेल स्कैल्प को उत्तेजित करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और धीमे-धीमे बालों का झड़ना कम हो जाता है। साथ ही दालचीनी लंबे समय से गंजेपन का इलाज करके बालों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए जानी जाती। तो, इन तमाम फायदे के लिए आप दालचीनी का इस प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच शुद्ध जैतून के तेल थोड़ा गर्म करना है। फिर उसमें 1 चम्मच बारीक दालचीनी पाउडर मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार करें। इससे अपने स्कैल्प पर कुछ देर मसाज करें और अगले आधे घंटे के लिए इसे लगा रहने दें। फिर, माइल्ड शैम्पू से धो लें।

cinnamon oil,cinnamon oil benefits,cinnamon oil hair benefits,cinnamon oil for healthy hair,hair,hair care tips,healthy hair tips,beauty,beauty tips

स्कैल्प के सूजन को कम करने के लिए
स्कैल्प के सूजन के पीछे खराब हेयर केयर रूटीन से लेकर स्कैल्प इंफेक्शन, सूरज की हानिकारक किरणों तक कई सारे कारण जिम्मेदार होते हैं। दालचीनी का तेल एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है जो मुक्त कणों को दूर करने, सूजन को कम करने और यूवी क्षति को रोकने में मदद करता है। दालचीनी के ये सभी गुण स्वस्थ बालों और स्कैल्प को बढ़ावा देते हैं। दालचीनी के पॉलीफेनोल्स प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं जो कि बालों को जड़ों से पोषण देते हैं। इसके अलावा दालचीनी का तेल एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो कि सिर और बालों की हर प्रकार की सूजन को कम करता है और इसे हेल्दी बनाता है। इसके लिए नारियल के तेल को गर्म कर लें। इसमें दालचीनी को कूट कर मिला लें। फिर इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। आधा घंटे तक हल्के हाथों से मालिश करते रहें। फिर रात भर इसे बालों में लगा हुआ छोड़ दें। सुबह बालों को शैंपू कर लें। इस तरह रेगुलर सप्ताह में इसे आप 2 को दोहराएंगे तो ये स्कैल्प के सूजन को पूरी तरह से खत्म कर देगा।

cinnamon oil,cinnamon oil benefits,cinnamon oil hair benefits,cinnamon oil for healthy hair,hair,hair care tips,healthy hair tips,beauty,beauty tips

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए
अगर आपके बाल नीचे से दो मुंहे हैं और इनकी लंबाई तेजी से बढ़ नहीं रही तो आप दालचीनी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इससे बने हेयर मास्क से आप डैमेज बालों को कंट्रोल कर सकते हैं। आप दो मुंहे बालों को नीचे से ठीक कर सकते हैं और उनकी लंबाई बढ़ा सकते हैं। साथ ही आप इसके लिए मास्क बनाते समय अंडों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि बालों तक प्रोटीन पहुंचे और डैमेज बालों को नरिशमेंट मिल सके। इसके लिए आपको बस एक अंडे को फेंटना है और इसे गर्म किए हुए जैतून के तेल में मिलाना है। फिर इसमें दालचीनी पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे पूरी तरह से मिलाते हुए थोड़ा मोटा करें। इसके बाद आपको इसे अपने गीले बालों में लगाना है और इसे कंघी करना है ताकि आपके स्कैल्प पर कोई गांठ न बने। 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर बालों को हल्के शैम्पू से धो लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बालों की ग्रोथ काफी बढ़ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी