न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा को ठंडक देने के साथ ही कई फायदे पहुंचाता हैं गुलाब जल, जानें इसके बारे में

मौसम बदलने के साथ ही स्किन के देखभाल में भी परिवर्तन करने पड़ते हैं ताकि इसका अच्छे से ख्याल रखा जा सकें। इन दिनों में मॉनसून हावी हैं और ऐसे में कई बार उमस की वजह से गर्मी का भी सामना करना पड़ जाता हैं तो उसी अनुरूप त्वचा की केयर करने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 8:28:06

त्वचा को ठंडक देने के साथ ही कई फायदे पहुंचाता हैं गुलाब जल, जानें इसके बारे में

मौसम बदलने के साथ ही स्किन के देखभाल में भी परिवर्तन करने पड़ते हैं ताकि इसका अच्छे से ख्याल रखा जा सकें। इन दिनों में मॉनसून हावी हैं और ऐसे में कई बार उमस की वजह से गर्मी का भी सामना करना पड़ जाता हैं तो उसी अनुरूप त्वचा की केयर करने की जरूरत होती हैं। इन दिनों लोग ज्यादा स्किन टैन और पिग्मेंटेशन से परेशान रहते हैं, वहीँ त्वचा की ज्यादातर समस्याएं बाहर प्रदूषण, सूरज की हानिकारक किरणों और धूल-मिट्टी के कारण होती हैं। ऐसे में आपके लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना बेहतर रहता हैं जो अपने चमत्कारी गुणों से त्वचा की कई समस्याओं को दूर करते हुए इसे निखारने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गुलाब जल से स्किन को मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानें इसके बारे में...

rose water,rose water for skin,skin care tips,rose water beauty secretes,rose water for skin care,beauty tips

त्वचा को ठंडक पहुंचाता है गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ये स्किन के अंदर मौजूद गर्मी को शांत करता है और इसकी लालिमा को कम करता है। इसके बाद ये त्वचा के अंदर पीएच बैलेंस करने में मदद करते हैं। खास बात ये भी है कि ये पिंपल्स को कम करते हैं और त्वचा में होने वाले सूजन से बचाते हैं। बस आपको सुबह उठते ही या रात में सोने से पहले अपने स्किन पर गुलाब जल लगाना है।

rose water,rose water for skin,skin care tips,rose water beauty secretes,rose water for skin care,beauty tips

पिग्मेंटेशन को कम करता है

गर्मियों में अधिकतर लोगों को पिग्मेंटेशन की समस्या रहती है, जिससे स्किन कई बार भद्दी नजर आती है। ऐसे में गुलाब जल पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। दरअसल, गुलाब जल में स्किन व्हाइटनिंग गुण होता है। इसके अलावा इसमें कुछ ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जो कि स्किन से काले व लाल रंग के पैच को दूर करके में मदद करते हैं। इस तरह ये पिग्मेंटेशन को कम करने और त्वचा में निखार लाने में मदद करता है। इसके लिए आपको गुलाब जल में एलोवेरा मिला कर अपने चहरे पर लगाना चाहिए।

rose water,rose water for skin,skin care tips,rose water beauty secretes,rose water for skin care,beauty tips

सनटैन को हल्का करता है गुलाब जल

आपने देखा होगा कि गर्मियों में अधिकतर लोग सन टैन से परेशान रहते हैं। ये समस्या दूर करने में गुलाब जल आपकी मदद कर सकता है। गुलाब जल त्वचा में नमी को लॉक करता है और इसे अंदर से हाइड्रेटेड रखता है। इस तरह ये चेहरे को लंबे समय के लिए मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और सनटैन को धीमे-धीमे हल्का करता है। आप हर दिन रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाना है।

rose water,rose water for skin,skin care tips,rose water beauty secretes,rose water for skin care,beauty tips

कील-मुंहासों और दाग-धब्बे दूर होते हैं

गुलाब एक बेहतरीन फेस क्लींजर के रूप में काम करता है। चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है, रोम छिद्र साफ होते हैं और मुहांसों की सूजन कम होती है। साथ ही त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसकी मदद से आंखों के नीचे के काले घेरों को भी कम किया जा सकता है। ऐसे में गुलाब जल युक्त कॉटन बॉल को आंखों पर रखकर उन्हें राहत दी जा सकती है। दरअसल, गुलाब जल में स्किन को रिलैक्स करने का गुण होता है, जिसका सकारात्मक असर काले घेरों पर पड़ सकता है।

rose water,rose water for skin,skin care tips,rose water beauty secretes,rose water for skin care,beauty tips

सूरज के हानिकारक प्रभाव से बचाता है

सूरज के हानिकारक प्रभाव से बचाने में गुलाब जल काफी मददगार है। गुलाब जल में प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट सन प्रोटेक्टिंग एजेंट की तरह काम करते हैं और त्वचा को यूवी किरणों से असर से बचाते हैं। साथ ही गुलाब जल फ्री-रेडिकल्स के असर को कम करके सनबर्न को रोकते हैं।

rose water,rose water for skin,skin care tips,rose water beauty secretes,rose water for skin care,beauty tips

स्किन टोनिंग में मददगार

गुलाब जल एक बेहतरीन स्किन टोनर की तरह भी काम करता है। आप इसका टोनर बना कर लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पहले तो स्किन की क्लींनजिंग करता है, दूसरा इसे मॉइस्चराइज करता है और तीसरा झुर्रियों से बचा कर इसकी टोनिंग करता है। गुलाब जल की सबसे खास बात यह है कि इसे सभी तरह की त्वचा वाले इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, संवेदनशील त्वचा वाले भी इसे बेझिझक चेहरे पर लगा सकते हैं। यह संवेदनशील त्वचा के लिए टॉनिक के रूप में कार्य कर सकता है और स्किन रेडनेस को भी कम करने में सहायक हो सकता है।

rose water,rose water for skin,skin care tips,rose water beauty secretes,rose water for skin care,beauty tips

त्वचा को एक्सफोलिएट करता है

गुलाब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की मृत कोशिकाओं का साफ करने में मदद करते हैं। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है। निखार और चमक के लिए गुलाब जल त्वचा पर निखार लाने में सहायक हो सकता है। एक शोध में बताया गया है कि गुलाब की पंखुड़ियों के अर्क में स्किन व्हाइटनिंग गुण होता है। इस गुण की मदद से चेहरे की रंगत में निखार आ सकती है। साथ ही गुलाब जल स्किन ब्लॉचीनेस यानी काले व लाल रंग के पैच को दूर करके चेहरे को चमकदार बना सकता है।

rose water,rose water for skin,skin care tips,rose water beauty secretes,rose water for skin care,beauty tips

ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाता है

गुलाब जल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। यह त्वचा में नमी को लॉक करने और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए गुलाब जल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। गुलाब जल के फायदे में त्वचा की नमी को बनाए रखना भी शामिल है। यह चेहरे को हाइड्रेट यानी नम बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही इसे त्वचा को पुनर्जीवित करने और मॉइस्चराइज करने में भी सहायक माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर