न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

आयुर्वेद की बात करें तो उसमें एलोवेरा को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Feb 2024 10:29:42

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

आयुर्वेद की बात करें तो उसमें एलोवेरा को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया हैं। एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त एलोवेरा में विटामिन्स, मिनरल्स, एमिनो एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन और बालों को बहुत फायदा पहुंचाने का काम करते है। अच्छी स्किन और बालों को बेहतर बनाने के लिए एलोवेरा जेल की जगह इसके तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह तेल इस पौधे से नहीं निकलता, बल्‍कि आपको इसे अन्‍य प्रकार के तेल के साथ मिलाकर बनाना होगा। ऐसे में आज हम आपको एलोवेरा ऑयल बनाने और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# डैंड्रफ की समस्या में फायदेमंद

डैंड्रफ या बालों में रूसी की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप नेचुरल हेयर क्लींजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से बालों में एलोवेरा ऑयल लगाने से आपको फायदा मिलता है।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# बालों में कंडीशनर का करें काम

फ्रिज़ बाल अधिक टूटते हैं और इसे रोकने के लिए आपको अपने बालों को कंडीशन करने की जरूरत होती है। एलोवेरा आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो आपके स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को बनाए रखते हैं और आपके बालों को मुलायम रखते हैं।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# बालों को मजबूत और घना बनाए

बालों को मजबूत और घना व लंबा बनाने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। इसमें मौजूद गुण बालों के विकास को तेजी देने का काम करते हैं। एलोवेरा में मिनरल्स और कुछ एंजाइम पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत और लंबा बनाते हैं। आप रोजाना बालों और स्कैल्प की एलोवेरा ऑयल से मालिश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# बालों को मॉइस्चराइज करने में उपयोगी

बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण बालों को हाइड्रेट रखते हैं और इससे आपके बाल जल्दी टूटते नहीं है। बालों को रुखा और बेजान होने से बचाने के लिए भी एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# बालों का झड़ना कम करता है

बालों का झड़ना सबसे आम समस्याओं में से एक है। लगभग सभी इस समस्या का सामना करते हैं। एलोवेरा बालों के झड़ने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए जाना जाता है। ये आपके बालों को मजबूत बनाता है और बालों को झड़ने से रोकता है।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# फंगल इंफेक्शन से बचाव करता है

एलोवेरा में एंटीफंगल और ऐंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प पर खुजली और जलन को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। एलोवेरा के तेल के इस्तेमाल से स्कैल्प में होने वाले फंगल इंफेक्शन से बचाव होता है। ये स्कैल्प पर फंगस के विकास को कम करता है जिससे संक्रमण होता है।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# स्किन को बनाए ग्लोइंग

स्किन का ग्लो या चमक बढ़ाने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन और अन्य गुण स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। आप स्किन की एलोवेरा जेल से मालिश कर सकते हैं।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# ड्राई स्किन में फायदेमंद

स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण स्किन को हेल्दी बनाते हैं। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# दाग-धब्बों को हटाने में फायदेमंद

स्किन से दाग-धब्बों को दूर करने में एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्किन को पोषण देने के अलावा स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी दूर करते हैं।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# एंटी एजिंग गुण

ओसीमम ऑयल में एलोवेरा ऑयल को मिलाकर स्किन पर लगाने से पिम्पल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा एजिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री आयल में एलोवेरा ऑयल को मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है।

बालों के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता हैं एलोवेरा ऑयल, जानें इसके बारे में

# कैसे बनाएं एलोवेरा ऑयल

घर पर एलोवेरा का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आप इसके पत्तों को साफ करके काट लें। इसके बाद इसका जेल निकालकर इसे मिक्सर में अच्छी तरह से फेंटे। अब एक पैन में नारियल का तेल लेकर इसे गर्म करके इसमें एलोवेरा जेल डालें। इसे गर्म करने पर धीरे-धीरे तेल निकलना शुरू होगा। अब इसे छान लें और किसी साफ बोतल में स्टोर करें। एलोवेरा के साथ जैतून का तेल, जोजोबा तेल, अरंडी या नारियल का तेल मिलाया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो इसमें नारियल का तेल मिक्‍स कर सकती हैं क्‍योंकि वह हर घर में इस्‍तेमाल किया जाने वाला एक साधारण सा तेल है। चूंकि एलोवेरा और नारियल तेल दोनों ही विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, इसलिए इनका मिश्रण आपकी त्वचा और बालों की कोशिकाओं को फिर से जीवंत करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह