न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी सभी समस्याएं दूर करेगा पौष पूर्णिमा का व्रत, जानें पूजा विधि और किए जाने वाले उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको पौष पूर्णिमा व्रत की पूजा विधि और किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शुभ फल प्रदान करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 8:48:57

आपकी सभी समस्याएं दूर करेगा पौष पूर्णिमा का व्रत, जानें पूजा विधि और किए जाने वाले उपाय

आज 17 जनवरी को पौष माह की पूर्णिमा तिथि है जिसका व्रत बहुत महत्व रखता हैं। इस तिथि का धार्मक लिहाज से बहुत महत्व होता है जिसमें चंद्रमा के साथ साथ विष्णुजी की पूजा की जाती है। पूर्णिमा का व्रत रखने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के व्रत से आपकी सभी परेशानियों का नाश होता हैं और यह वैवाहिक जीवन को सुखद बनाता है। आज इस कड़ी में हम आपको पौष पूर्णिमा व्रत की पूजा विधि और किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शुभ फल प्रदान करेगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,paush purnima,purnima vrat

पौष पूर्णिमा व्रत पूजा विधि

- पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पानी में थोड़ा गंगा जल डालकर स्नान करें।
- इसके बाद भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प लें।
- इसके उपरांत विधिपूर्वक भगवान सत्यनारायण का पूजन करें और पुष्प, फल, मिठाई, पंचामृत और नैवेद्य अर्पित करें।
- इसके उपरांत भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें या पढ़ें।
- दिन भर व्रत रखकर भगवान का मनन करें।
- रात में चंद्र दर्शन करके चंद्रमा को अर्घ्य दें और अपना व्रत खोलें।

astrology tips,astrology tips in hindi,paush purnima,purnima vrat

पौष पूर्णिमा के दिन करें ये काम

- पौष पूर्णिमा के दिन स्नान के पश्चात भगवान सूर्यदेव और चंद्रदेव को अर्घ्य देने और दान करने से पुण्य लाभ मिलता है।
- पौष पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करके नारंगी और हल्के लाल रंग के वस्त्र धारण करके सूर्यदेव को अर्घ्य चढ़ाना चाहिए।
- पूर्णिमा के दिन चावल का दान शुभ माना जाता है। पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, क्योंकि चावल का संबंध चंद्रमा से होने के कारण इस दिन चावल का दान अवश्‍य ही करना चाहिए।
- पौष पूर्णिमा के दिन पानी में गंगाजल मिला कर तथा कुश हाथ में लेकर स्नान करने और पितृ तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
- सुबह स्नान के पश्चात तांबे के लोटे में जल भरकर और उसे अपने दोनों हाथों की हथेली में रखकर 27 बार ऊंचे स्वर में 'ॐ' मंत्र का जाप करें, तत्पश्चात इस जल को अपने घर में सभी स्थानों पर छिड़क देने से जीवन में शुभता आती है।
- मान्यतानुसार हर पूर्णिमा की तरह ही पौष पूर्णिमा के दिन भी पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अत: सुबह स्नान के पश्‍चात पीपल के वृक्ष के सामने कुछ मीठा चढ़ाएं और फिर जल अर्पित करके मां लक्ष्मी से प्रार्थना करनी चाहिए।
- पौष पूर्णिमा के दिन 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' मंत्र का 108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
- अगर पति-पत्नी पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध का अर्घ्य देते हैं तो उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
- अगर आप आर्थिक समस्या के दौर से गुजर रहे हैं तो पौष पूर्णिमा की रात चंद्रोदय के समय कच्चे दूध में चीनी और चावल डालकर चंद्रदेव को निम्न मंत्र 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:' या 'ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:' का जप करते हुए अर्घ्य देने आपकी समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।
- पौष पूर्णिमा के दिन भोजपत्र पर लाल चंदन से 3 बार गायत्री मंत्र लिखकर अपने पर्स में रखने से लाभ मिलता है, तथा निरंतर धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?