न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहिनी एकादशी आज, इन नियमों के पालन से मिलेगा पूजा और व्रत का संपूर्ण फल

आज यानी 12 मई को मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2022) मनाई जा रही है। मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की दो एकादशी पड़ती हैं। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 May 2022 9:08:14

मोहिनी एकादशी आज, इन नियमों के पालन से मिलेगा पूजा और व्रत का संपूर्ण फल

आज यानी 12 मई को मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2022) मनाई जा रही है। मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की दो एकादशी पड़ती हैं। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मोहिनी एकादशी को सभी एकादशियों में सर्वोत्तम माना जाता है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत से उनका खास आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में पूजा और व्रत के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है जिससे संपूर्ण फल की प्राप्ति हो। तो चलिए जानते है उन नियमों के बारे में...

- मोहिनी एकादशी का व्रत करने वाले लोगों को इससे एक दिन पहले यानी दशमी तिथि को लहसुन, प्याज, मांसाहार और मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।

- मोहिनी एकादशी के दिन लकड़ी का दातुन करना भी सही नहीं माना जाता। इस दिन आप सुबह जामुन, आम या नींबू के पत्तों को चबाकर कुल्ला करके अपना मुंह साफ कर सकते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि आपको दातुन के लिए पेड़ से पत्ता भी नहीं तोड़ना है, बल्कि नीचे गिरे हुए पत्तों को धोकर चबाकर दातुन कर सकते हैं।

- शास्त्रों के अनुसार एकादशी का व्रत द्वादशी तिथि में खोला जाता है। साथ ही ध्यान रखें कि द्वादशी तिथि को सूर्योदय के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। आप व्रत के अगले दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर और भगवान विष्णु की पूजा के बाद व्रत खोल सकते हैं।

- मोहिनी एकादशी के दिन ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें और साथ ही राम, कृष्ण और विष्णु भगवान के सहस्त्रनाम का पाठ करना भी बहुत फलदायी माना जाता है।

- मोहिनी एकादशी के दिन अपने सामर्थ्य अनुसार दान करना भी शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन किसी के द्वारा दिया हुआ अन्न ग्रहण करने की भी मनाही है।

- मोहिनी एकादशी के व्रत का पारण करने के दौरान आप केला, बादाम, आम और अंगूर आदि का सेवन कर सकते हैं।

- माना जाता है कि एकादशी के दिन घर में झाड़ू भी नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे सूक्ष्म जीवों जैसे चींटी आदि की मृत्यु हो सकती है और फिर पाप चढ़ता है।

- शास्त्रों के अनुसार द्वादशी तिथि के दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा और मिष्ठान की वस्तुएं देने का भी विधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?