न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Visarjan 2022 : आज होगी बप्पा की विदाई, रखें इन बातों का ध्यान

आज 9 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व के साथ बप्पा को विदाई दी जानी हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन शुभ मूर्हत में विधि-विधान के साथ बप्पा का विसर्जन करने का विधान है। विसर्जन से पूर्व बप्पा की आरती की जाती हैं। भगवान गणेश जल तत्‍व के अधिपति हैं और यही कारण है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर गणपति-प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Sep 2022 7:27:13

Ganesh Visarjan 2022 : आज होगी बप्पा की विदाई, रखें इन बातों का ध्यान

आज 9 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व के साथ बप्पा को विदाई दी जानी हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन शुभ मूर्हत में विधि-विधान के साथ बप्पा का विसर्जन करने का विधान है। विसर्जन से पूर्व बप्पा की आरती की जाती हैं। भगवान गणेश जल तत्‍व के अधिपति हैं और यही कारण है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर गणपति-प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। शुभ योग में गणेशजी की विदाई करने से सभी कष्ट व विघ्न दूर होते हैं। लेकिन इस दौरान जरूरी हैं कि नियमों का ध्यान रखा जाए ताकि बप्पा की विदाई में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि बप्पा की विदाई के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

गणेश विसर्जन 2022 शुभ मुहूर्त

इस बार 09 सितंबर को गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 03 मिनट से सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक है। वहीं गणेश विसर्जन का दूसरा शुभ मुहूर्त 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 52 मिनट तक है। तीसरा शुभ मुहूर्त 09 सितंबर को ही शाम 05 बजे से शाम 06 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। मान्यता के अनुसार इस मुहूर्त में आप कभी भी बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं।

गणपति विसर्जन विधि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन शुभ मुहूर्त में ही बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन करें। विसर्जन करने से पहले उनकी विधि विधान से पूजा करें और उन्हें उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करें।
गणपति उत्सव के 10 दिनों में भगवान गणेश की पूजा में जो भी भूल चूक हुई हो, उसके लिए क्षमा मांगे। इसके बाद बप्पा को अर्पित की हुई सभी चीजें एक पोटली में बांधे। साथ ही भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किसी पवित्र नदी में करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh visarjan 2022

ऐसे ले जाएं गणेशजी की प्रतिमा

गणेश विसर्जन से पहले ध्यान रखें कि जिस लकड़ी के पट्टे पर गणेशजी की मूर्ति को विसर्जन के लिए रखेंगे, उसको पहले गंगाजल से पूरी तरह साफ कर लें और फिर स्वास्तिक बनाकर प्रणाम करें। फिर एक साफ लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और गणपति बप्पा को जयघोष के साथ आराम से चौकी पर विराजमान करें। इस चौकी पर पान-सुपारी, मोदक दीप और पुष्प रखें। अब श्री गणेश को उनके जयघोष के साथ स्थापना वाले स्थान से उठाएं और तैयार चौकी पर विराजित करें। पाटे पर विराजित करने के बाद उनके साथ फल, फूल, वस्त्र, दक्षिणा और 5 मोदक भी रख दें।

ऐसे वस्त्र न पहनें

अनंत चतुर्दशी के दिन जब आप गणेशजी का विसर्जन करेंगे तो ध्यान रखें कि इस दिन नीले या काले कपड़े ना पहनें। वहीं अगर आपने पहन रखे हैं तो विसर्जन में शामिल न हों। रिद्धि सिद्धि स्वामी विघ्नहर्ता भगवान गणेश शुभ लाभ के देवता हैं और पुराणों में काले और नीले रंग के कपड़े पहनकर विसर्जन करना वर्जित बताया गया है।

इनको विसर्जन में शामिल न करें

घर से निकलने से पहले और नदी या तट पर विसर्जन करने से पहले भगवान गणेश की आरती और चरण वंदन की जाती है इसलिए ध्यान रखें कि गणेशजी की पूजा-पाठ के समय तुलसी दल और बेल पत्र ना हो। भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए 21 गांठ दूर्वा की अवश्य चढ़ाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh visarjan 2022

गणेशजी की करें आरती

नदी, तालाब या पोखर के किनारे विसर्जन से पूर्व कपूर की आरती करें और श्री गणेश से खुशी-खुशी विदाई की कामना करें और उनसे धन, सुख, शांति, समृद्धि के साथ मनचाहे आशीर्वाद मांगे। इसके बाद गणेशजी का विसर्जन करें। लेकिन ध्यान रहे कि घर से निकलने और विसर्जन तक किसी भी तरह के अनैतिक चीजों में शामिल न हों और पूजा-पाठ में आने भी ना दें।

मूर्ती को फेंके नहीं, प्रवाहित करें

बप्पा को विसर्जित करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उन्हें जल में ना फेंकें बल्कि पुरे आदर-सम्मान के साथ उन्हें प्रवाहित करें। घर में यदि आप भगवान को वर्जित कर रहे हैं तो विसर्जित किए गए पानी को किसी गमले में डाल दें और आप उस गमले की अच्छी देखभाल करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि उस गमले पैर या उसका अनादर ना हो।

इस तरह मनोकामना होगी पूरी

गणेश विसर्जन से पहले मनोकामना की पूर्ति के लिए आप एक भोज पत्र पर ऊपर स्वास्तिक बनाएं और नीचे गणेश मंत्र लिखें। इसके बाद सभी मनोकामनाएं और समस्याओं को भी लिख दें। इसके बाद गणेश बीज मंत्र को भोजपत्र के चारों तरफ लिख दें और फिर उसको एक रक्षा सूत्र में गणेशजी की प्रतिमा के साथ बांध दें और विसर्जन कर दें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?