न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2021: दिवाली के एक दिन पहले पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है ‘भूत चतुर्दशी’, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

नरक चतुर्दशी के रूप में वर्णित किया जाता है, इससे जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन नरकासुर नामक असुर का संहार किया था। इस दिन को बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए जाना जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 5:23:53

Diwali 2021: दिवाली के एक दिन पहले पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है ‘भूत चतुर्दशी’, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

आज यानी 2 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन से ही 5 दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। दिवाली उत्सव के दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन इस दौरान पश्चिम बंगाल में एक और पर्व मनाया जाता है, जिसे भूत चतुर्दशी (Bhoot Chaturdashi) के नाम से जाना जाता है। भूत चतुर्दशी के नाम से पता चलता है कि यह पर्व भूत-प्रेत या आत्माओं से जुड़ा हुआ है। भूत चतुर्दशी के पर्व को पश्चिम बंगाल में काली पूजा उत्सव के दिन मनाया जाता है। इसे नरक चतुर्दशी के रूप में वर्णित किया जाता है, इससे जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन नरकासुर नामक असुर का संहार किया था। इस दिन को बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए जाना जाता है।

दिवाली से एक दिन पहले यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि में मनाए जाने वाले इस भूत चतुर्दशी (Bhoot Chaturdashi) को कई नाम से जाना जाता है। कई जगह इसे नरक चतुर्दशी या काली चौदस के नाम से भी जानते हैं। इस दिन को छोटी दिवाली के तौर पर देश के कई हिस्‍सों में मनाया जाता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह पर्व भूत-प्रेत या आत्माओं से जुड़ा है जिसे पश्चिम बंगाल में काली पूजा उत्सव के दिन मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन नरकासुर नामक असुर का संहार किया था और इसलिए इस दिन को नकर चतुर्थी भी कहते हैं।

bhoot chaturdashi 2021,diwali 2021,diwali celebration

भूत चतुर्दशी से जुड़ी रोचक बातें

- मान्यता है कि भूत चतुर्दशी की रात बुरी शक्तियां अधिक प्रभावी होती हैं और अंधेरी रात में आत्माएं अपने प्रिय लोगों से मिलने के लिए आती हैं। कहा जाता है कि एक परिवार के 14 पूर्वज अपने जीवित रिश्तेदारों से मिलने के लिए पहुंचे। इन आत्माओं का मार्गदर्शन करने और बुरी आत्माओं को दूर रखने के लिए परिवार के लोग अपने घर के चारों ओर 14 दीये जलाते हैं। इस रात घर के हर कोने को रोशन किया जाता है। इसे अपने पूर्वजों की चौदह पीढ़ियों के सम्मान की परंपरा कहा जाता है।

- एक अन्य मान्यता के अनुसार मां चामुंडा अपने भयावह रूप से बुरी आत्माओं को दूर भगाती हैं। मां चामुंडा को महाकाली का भयावह रूप कहा जाता है और वह बुरी आत्माओं को घरों में प्रवेश करने से रोकती हैं, इसलिए लोग अपने घर के विभिन्न प्रवेश द्वारों और खिड़कियों पर 14 मिट्टी के दीये जलाते हैं।

- इस रात घर के हर कोने को रोशन किया जाता है। इसे अपने पूर्वजों की चौदह पीढ़ियों के सम्मान की परंपरा कहा जाता है।

- इस रात बुरी शक्तियां अधिक हावी होती हैं और इन बुरी शक्तियों को दूर रखने के लिए भूत चतुर्दशी के दिन कई घरों में चौदह अलग-अलग तरह की पत्तेदार सब्जियों और साग को पकाने और खाने की परंपरा है।

- इस दिन बच्चों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती है। ग्रामीण लोगों की मान्यता के अनुसार, इस रात तांत्रिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए तांत्रिक बच्चों का अपहरण करने के लिए आया था, ताकि उनकी बलि चढ़ा कर काली शक्तियों को प्राप्त कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?