न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब दाढ़ी रखने और आत्मा पर भी लगता था टैक्स, जाने कुछ और अनोखे टैक्स के बारे में

इतिहास पर नजर डालें तो सरकारी खजाने को भरने के लिए कई देश अनोखे टैक्स लगाते रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Jan 2018 2:32:22

जब दाढ़ी रखने और आत्मा पर भी लगता था टैक्स, जाने कुछ और अनोखे टैक्स के बारे में

केन्द्रीय वित्त मंत्री की ओर से पेश की जाने वाली वार्षिक वित्त रिपोर्ट को ही ‘आम बजट’ कहा जाता है। इसमें अकाउंट्स स्टेटमेंट, अनुमानित प्राप्तियां,1 अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी वित्त वर्ष के लिए अनुमानित खर्च का विस्तृत ब्योरा होता है। इसमें शामिल सरकारी योजनाओं पर खर्च की स्वीकृति संसद पर निर्भर करती है। बजट के माध्यम से वित्त मंत्री संसद से टैक्स, ड्यूटीज और ऋण के माध्यम से धन जुटाने की मंजूरी चाहता है। आम बजट से आम जनता पर टैक्स लगता है तो सरकार की जेब में पैसा आता है और उससे देश चलता है। देश चलाने के लिए पैसा जुटाने की यह परंपरा बहुत पुरानी है। अगर इतिहास पर नजर डालें तो सरकारी खजाने को भरने के लिए कई देश अनोखे टैक्स लगाते रहे हैं। आइए जानते हैं दुनिया भर के अनोखे टैक्स के बारे में...

budget 2018,weird taxes,ajab gajab khabarein,ajab gajab news

दाढ़ी पर टैक्स: 1535 में इंग्लैंड के सम्राट हेनरी अष्टम ने दाढ़ी पर टैक्स लगा दिया था। उनकी भी दाढ़ी थी। हालांकि यह पता नहीं चलता कि वे दाढ़ी टैक्स देते थे या नहीं। वैसे यह टैक्स आदमी की सामाजिक हैसियत के हिसाब से लिया जाता था। हेनरी अष्टम के बाद उनकी बेटी एलिजाबेथ प्रथम ने नियम बनाया कि दो हफ्ते से ज्यादा बड़ी दाढ़ी पर टैक्स लिया जाएगा। टैक्स वसूली का वक्त हो और कोई घर से गायब मिले तो उसका टैक्स पड़ोसी को देना होता था। यानी आम लोगों के लिए एक काम यह भी बढ़ गया था कि टैक्स वसूली के वक्त वे अपने पड़ोसियों पर नजर रखें।

1698 में रूस के शासक पीटर द ग्रेट ने भी दाढ़ी पर टैक्स लगाया था। पीटर की इच्छा थी कि रूस का समाज भी यूरोपीय देशों के समाज की तरह आधुनिक हो और लोग नियम से दाढ़ी मुंडवाते रहें। तब रूस में दाढ़ी टैक्स चुकाने वालों को एक टोकन मिलता था, जिसे उन्हें हर समय साथ लेकर चलना पड़ता था। टोकन तांबे या चांदी का होता था और उस पर लिखा होता था कि उस शख्स ने दाढ़ी कर चुका दिया है। कहने की जरूरत नहीं कि कोई दाढ़ी वाला शख्स अगर बिना टोकन मिला तो उसकी शामत आ जाती थी।

budget 2018,weird taxes,ajab gajab khabarein,ajab gajab news

आत्मा पर टैक्स

इन्हीं पीटर द ग्रेट ने 1718 में सोल यानी आत्मा पर भी टैक्स लगाया। यह उन लोगों को देना होता था जो यह यकीन करते थे कि उनके पास आत्मा जैसी कोई चीज है। बच वे भी नहीं सकते थे जो यह यकीन नहीं करते थे। कहते हैं कि उनसे धर्म में आस्था न रखने का टैक्स लिया जाता था। चर्च और पहुंच वाले वर्ग से ताल्लुक रखने वालों को छोड़कर यह सबको देना होता था। टैक्स वसूली का वक्त हो और कोई घर से गायब मिले तो उसका टैक्स पड़ोसी को देना होता था। यानी आम लोगों के लिए एक काम यह भी बढ़ गया था कि टैक्स वसूली के वक्त वे अपने पड़ोसियों पर नजर रखें। पीटर द ग्रेट ने यह टैक्स इसलिए लगाया था कि इससे रूस की सेना को शक्तिशाली बनाने के लिए जरूरी भारी रकम जुटाई जा सके। वे इन दोनों कामों में सफल रहे।

budget 2018,weird taxes,ajab gajab khabarein,ajab gajab news

खिड़की टैक्स:

1696 में इंग्लैंड और वेल्स के राजा विलियम तृतीय ने खिड़कियों पर टैक्स लगा दिया। क्यों लगाया, इसकी भी कहानी दिलचस्प है। उस समय राजा के खजाने की हालत खस्ता थी। इसकी हालत सुधारने के लिए पहले इन्कम टैक्स का रास्ता था, लेकिन उन दिनों वहां पर इसका भारी विरोध हो रहा था। इन्कम टैक्स चुकाने के लिए अपनी कमाई सार्वजनिक करना जरूरी था। लोगों का मानना था कि यह उनके मामलों में सरकार का दखल है। वे इसे व्यक्तिगत आजादी पर खतरा करार दे रहे थे।

budget 2018,weird taxes,ajab gajab khabarein,ajab gajab news

कुंवारों की शामत:

नौवीं सदी में रोम के सम्राट ऑगस्टस ने बैचलर टैक्स लगाया था। इसका मकसद शादी को बढ़ावा देना था। ऑगस्टस ने उन शादीशुदा जोड़ों पर भी टैक्स लगाया जिनके बच्चे नहीं थे। यह 20 से 60 साल की उम्र तक के लोगों पर लागू होता था। बैचलर टैक्स 15वीं सदी के दौरान ऑटोमन साम्राज्य में भी प्रचलित था। इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने भी 1924 में 21 से लेकर 50 वर्ष की आयु के बीच के अविवाहित पुरुषों पर बैचलर टैक्स लगाया। यानी कुंवारों की शामत आती रही है।

budget 2018,weird taxes,ajab gajab khabarein,ajab gajab news

गाय के पेट में गैस ज्यादा होने पर टैक्स

डेनमार्क और कुछ यूरोपियन नेशन गायों के पादने पर टैक्स लगाते हैं। दरअसल ग्लोबल वॉर्मिंग का मुकाबला करने के लिए यह टैक्स लगाया जाता है। कुथ अध्ययन के मुताबिक यूरोप के कुल ग्रीनहाउस में गाय के हवा छोड़ने का 18 फीसदी योगदान होता है। आयरलैंड में यह टैक्स जहां हर गाय पर 18 डॉलर का टैक्स लगता है वहीं डेनिश किसानों को हर गाय पर 110 डॉलर का टैक्स देना पड़ता है।

budget 2018,weird taxes,ajab gajab khabarein,ajab gajab news

ब्रेस्ट टैक्स

त्रावणकोर राज्य में समाज के वंचित वर्गों की महिलाओं पर ब्रेस्ट टैक्स वसूला जाता था। 'नीची जाति' की महिलाओं को स्तन ढकने की आजादी नहीं थी। स्तन ढाकने के लिए उन्हें टैक्स देना पड़ता था। टैक्स कलेक्टर्स ब्रेस्ट माप कर उसी के अनुसार टैक्स वसूलते थे, जिससे परेशान होकर एक बहादुर युवती ने अपना स्तन काटकर टैक्स कलेक्टर के हाथ में ही दे दिया था।

आज भी ऐसे विचित्र टैक्स जारी हैं। डेनमार्क और हंगरी जैसे देशों ने चीज, बटर और पेस्ट्री जैसी खाद्य सामग्री पर फैट टैक्स लगाया हुआ है। इस टैक्स के दायरे में वे सभी चीजें आती हैं, जिनमें 2.3 परसेंट से ज्यादा सेचुरेटेड फैट है। इस टैक्स का मकसद लोगों को मोटापे और उसके चलते होने वाली बीमारियों से बचाना है। ज्यादा टैक्स की वजह से चीजें महंगी होंगी, तो लोग कम खाएंगे और उनकी सेहत ठीक रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज