न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पांच गुना बढ़ें श्रीनगर से द‍िल्ली की फ्लाइट्स के दाम, 20 हजार रुपये तक पहुंची टिकट की रेट

कश्मीर छोड़ने की सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद टूर‍िस्टों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जिसका फायदा व‍िमान कंपन‍ियां उठा रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Aug 2019 2:11:24

पांच गुना बढ़ें श्रीनगर से द‍िल्ली की फ्लाइट्स के दाम, 20 हजार रुपये तक पहुंची टिकट की रेट

कश्मीर छोड़ने की सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद टूर‍िस्टों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जिसका फायदा व‍िमान कंपन‍ियां उठा रही हैं। श्रीनगर से द‍िल्ली आने वाली फ्लाइट्स की टिकटों में बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार को जहां श्रीनगर से द‍िल्ली का क‍िराया 4 से 4.5 हजार रुपये के करीब था, वह शन‍िवार को बढ़कर 8 और रव‍िवार को 20 हजार रुपये से भी ज्यादा हो गया है।

न‍िजी व‍िमान कंपनी 'गो एयर' की श्रीनगर से द‍िल्ली आने वाली रव‍िवार सुबह 11:10 बजे की फ्लाइट का क‍िराया 18,289 रुपये तक पहुंच गया है तो वहीं 'व‍िस्तारा' की दोपहर 1:45 की फ्लाइट का रेट 17,306 रुपये हो गया है। 'स्पाइस जेट' और 'एयर एश‍िया' के दाम भी 10 हजार रुपये से ज्यादा हैं जबक‍ि अमूमन श्रीनगर से द‍िल्ली फ्लाइट के रेट 4 से 4.5 हजार रुपये के करीब रहते है।

वहीं, आज फ्लाइट्स का क‍िराया सुबह कम था लेक‍िन जैसे-जैसे कश्मीर में 35 हजार जवानों की तैनाती की खबरें आने लगीं तो कश्मीर में भगदड़ सी मच गई है। एटीएम और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हैं। फंसे हुए टूर‍िस्ट अचानक से श्रीनगर छोड़ कर द‍िल्ली आना चाह रहे हैं ज‍िसका फायदा व‍िमान कंपन‍ियां उठा रही हैं।

हालांक‍ि एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने कैंसलेशन और रीशेड्यूलिंग जम्मू की उड़ानों के लिए चार्ज हटा लिए हैं। वहीं, डीजीसीए ने कहा था क‍ि वह श्रीनगर की फ्लाइट्स के ट‍िकटों की कीमतों पर नजर रखेगी लेक‍िन इसका असर न‍िजी व‍िमानन कंपन‍ियों पर नहीं हो रहा है। नई फ्लाइट्स की बुक‍िंग पर न‍िजी व‍िमानन कंपन‍ियां जमकर फायदा उठा रही हैं।

बता दें कि इस साल 2 अगस्त तक 3 लाख 43 हज़ार 587 यात्रियों ने किए पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। इससे पहले आतंकी खतरे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर एक एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें लिखा था क‍ि आतंकी खतरे, खास तौर पर अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के खतरे पर खुफिया विभाग के ताजा इनपुट और कश्मीर घाटी के सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के हित में ये सलाह दी जाती है कि वो तुरंत घाटी में अपने ठहराव को छोटा करें और जितना जल्द हो सके वापस लौटने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका