न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान आंदोलन : राजस्थान पर असर, 30 से 50 फीसदी तक बढे़ फल-सब्जी के दाम

किसान आंदोलन का राजस्थान पर भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jun 2018 8:10:50

किसान आंदोलन : राजस्थान पर असर, 30 से 50 फीसदी तक बढे़ फल-सब्जी के दाम

किसान आंदोलन का राजस्थान पर भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आंदोलन की वजह से जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर जैसे मुख्य शहरों में फल-सब्जी व दूध की आपूर्ति आधी रह गई है। आपूर्ति के अभाव में फल-सब्जियां महंगे हो गए हैं और दूध पर भी खासा असर पड़ा है। कई किसानों ने खेतों में सब्जी खाने के लिए पशु छोड़ दिए हैं और कई सब्जियों को सड़क व खेत के किनारे फेंक रहे हैं। इधर, दूध भी सड़कों पर बहाया जा रहा है।

जयपुर के नजदीक सबसे बड़ी चौमूं मंडी बंद है

- जयपुर के नजदीक सबसे बड़ी चौमूं मंडी बंद है।
- जयपुर की मुहाना फल-सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे थोक व खुदरा सब्जियों के दाम 30 से 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
- कई किसान तो सब्जियां व फल नजदीकी अस्पतालों में बांट रहे हैं।
- बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर में पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए सात आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

गोल्ड दूध की आपूर्ति बंद कर दी

- जयपुर डेयरी से गोल्ड दूध की आपूर्ति बंद कर दी गई है।
- अलवर, भीलवाड़ा और कोटा से दूध मंगवाकर आपूर्ति की जा रही है।
- प्रदेश की डेयरियों ने दूध संकलन के लिए पुलिस की सुरक्षा मांगी है और कहा है कि यदि पुलिस सुरक्षा नहीं मिली तो दूध की आपूर्ति रोक दी जाएगी।
- जयपुर व आस-पास की डेयरियों में 5 लाख लीटर से भी अधिक दूध नहीं पहुंच पा रहा है।
- किसानों से झड़पों के कारण डेयरी ने टैंकरों के जरिये दूध संकलन लगभग बंद सा कर दिया है। डेयरी चेयरमैन ओम प्रकाश पूनिया ने कहा कि डेयरी ने आंदोलन के पहले दिन 5 एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा देने के बजाय दूध का संकलन बंद करने की नसीहत दे दी।

आंदोलन कर रहे किसानों ने नाकाबंदी कर रखी है

- जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित मुख्य शहरों से बाहर आंदोलन कर रहे किसानों ने नाकाबंदी कर रखी है, जिससे फल-सब्जी व दूध की आपूर्ति रोकी जा सके।
- आंदोलन के चलते सब्जियां व फल शहरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
- शहरों में सब्जियों की आपूर्ति रुकने से दुकानदारों ने सब्जी व फलों के दाम बढ़ा दिए हैं। इस किल्लत के चलते जनता महंगी सब्जी-फल खरीदने को मजबूर हैं। कई जगह सब्जी मंडियां ही बंद रहीं।

देशभर में किसान केंद्र सरकार से परेशान है

- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि देशभर में किसान केंद्र सरकार से परेशान है और उनके साथ अन्याय हो गया है।
- किसानों की मांगों को मानते हुए सरकार को आंदोलन समाप्त करवा देना चाहिए। इधर, भाजपा ने आरोप लगाया है कि किसानों को कांग्रेस भड़का रही है।
- सूरतगढ़ में हाइवे पर अराजकता फैला रहे नौ आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत