न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : साइबर बैंक घोटाले का हुआ पर्दाफाश, मोबाइल फोन की लोकेशन से पकड़ में आए अपराधी

क्राइम सेल ने दो करोड़ के साइबर बैंक घोटाले का पर्दाफाश किया हैं और अपराधियों को लुधियाना से पकड़ा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Aug 2020 1:27:06

पंजाब : साइबर बैंक घोटाले का हुआ पर्दाफाश, मोबाइल फोन की लोकेशन से पकड़ में आए अपराधी

बढ़ती तकनिकी के इस जमाने में बढ़ते साइबर क्राइम आमजन को परेशान कर रहे हैं और लगातार इसके मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में, एचडीएफसी बैंक के लोकेशन मैनेजर विजय कुमार की शिकायत पर कारवाई करते हुए साइबर क्राइम सेल ने दो करोड़ के साइबर बैंक घोटाले का पर्दाफाश किया हैं और अपराधियों को लुधियाना से पकड़ा हैं। मैनेजर विजय कुमार ने शिकायत की थी कि एचडीएफसी बैंक खाते से लगभग 2 करोड़ रुपये की तकनीकी ढंग से धोखाधड़ी की गई है। गिरोह के मुख्य सरगना अमित शर्मा उर्फ नितिन को गुरुवार को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है, जो करीब सात महीनों से फरार चल रहा था। इस मामले में स्टेट साइबर क्राइम, एसएएस नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को पड़ताल के दौरान यह पता लगा कि साइबर धोखाधड़ी करने वाले ने नेट बैंकिंग के द्वारा खाते से पैसे निकाल कर पांच अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिए। उन्होंने कहा कि यह बैंक खाते नकली पहचान पत्रों के द्वारा खोले गए थे और इसके बाद खातों से एटीएम और स्व-चेक द्वारा नकदी निकलवाई गई।

news,latest news,punjab news,crime news,cyber criem,bank scam of two crore

ऐसे दिया साइबर अपराध को अंजाम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों ने बैंक खाते के साथ रजिस्टर किए गए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबरों को उसी जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में तब्दील कर दिया, जिस कारण आरोपी अपने इन मोबाइल नंबरों और ईमेल आईडी के द्वारा उसके खातों का वर्चुअल कंट्रोलर बन गया। इस केस में अमित शर्मा उर्फ नितिन ने अपने आप को आकाश अरुण भाटिया (केस का पीड़ित) के तौर पर अपनी पहचान बनाई और उसके (भाटिया) बैंक खातों की इंटरनेट बैंकिंग पहुंच हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने नकली दस्तावेज जमा करवा कर विक्रम सिंह के नाम पर खोले और पांच अलग-अलग खातों में पैसे तब्दील कर लिए।

एटीएम से निकाले पैसे

आरोपियों ने एटीएम कार्डों और चेकों के द्वारा सारे पैसे निकाले। जिससे पुलिस को कोई सुराग न मिल सका। इसके अलावा, मोबाइल नंबर सिर्फ अपराध करने के समय ही इस्तेमाल किए जाते थे और उसके बाद नॉट-रीचेबल हो जाते थे। अर्पित शुक्ला ने कहा कि जांच के दौरान मोबाइल फोन की लोकेशन से पता लगा कि लुटेरे लुधियाना से गिरोह चला रहे थे।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी

धोखाधड़ी में शामिल दो आरोपी राजीव कुमार पुत्र देव राज और दीपक कुमार गुप्ता पुत्र दर्शन लाल गुप्ता निवासी शिमलापुरी को लुधियाना से 28 जनवरी को गिरफ़्तार कर लिया था लेकिन यह मुख्य आरोपी उस समय पर फरार होने में सफल हो गया था। उन्होंने कहा कि इस साइबर अपराधी अमित शर्मा निवासी दयोल एन्क्लेव, लुधियाना के विरुद्ध पंजाब और हरियाणा राज्य के अलग-अलग थानों में छह एफआईआर दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें