न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख के पार, 24 घंटे में 92 हजार मरीज मिले, 1,149 की हुई मौत

देश में कोरोना के नए मामलों का बढ़ना तेजी से जारी है। भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 53 लाख के पार पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 86 हजार क्रॉस कर गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Sept 2020 09:19:30

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख के पार, 24 घंटे में 92 हजार मरीज मिले, 1,149 की हुई मौत

देश में कोरोना के नए मामलों का बढ़ना तेजी से जारी है। भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 53 लाख के पार पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 86 हजार क्रॉस कर गई है। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। वहीं, राज्यों की बात करें तो देश के महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 12 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई। एक दिन में टेस्टिंग का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इन 12 लाख लोगों में 7.66% यानी 92 हजार 574 नए मरीज बढ़े। अब तक 42 लाख 99 हजार 724 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 94 हजार 384 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अच्छी बात है कि यह लगातार दूसरा दिन था जब देश में संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी। इसी के साथ भारत अब मरीजों के ठीक होने के मामले में पहले नंबर पर हो गया है। शनिवार को देश में 1,149 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी के साथ मरने वालों की संख्या अब 86 हजार 774 हो गई है। अभी 10 लाख 10 हजार 975 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये मरीज घर में रहकर या फिर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। इनमें करीब 9 हजार मरीजों की हालत गंभीर है।

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,071 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,42,899 पर पहुंच गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार शनिवार को कोरोना के 38 मरीजों की मौत के साथ ही दिल्ली में मृतक संख्या बढ़कर 4,945 हो गई है। जबकि दिल्ली में अभी 32 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार को 20 हजार 519 केस आए। यहां अब तक 11 लाख 88 हजार 15 केस आ चुके हैं। 8 लाख 57 हजार 933 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 97 हजार 480 का इलाज चल रहा है, जबकि 32 हजार 216 की मौत हो चुकी है। मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,211 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,82,077 हो गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार कोविड-19 से 50 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,422 पर पहुंच गई है। मुंबई में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,42,769 हो गई है। अब तक बीएमसी ने 9.90 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच कराई है।

झारखंड में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़ कर 615 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़ कर करीब 70 हजार पहुंच गई है।

बिहार में शनिवार को 1616 नए मरीज मिले और 1556 ठीक हो गए। दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 1 लाख 66 हजार 987 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1 लाख 52 हजार 956 ठीक हो चुके हैं, जबकि 861 की मौत हो चुकी है। 13 हजार 169 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में कोरोना के मामले रोजाना तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में 1834 नए मरीज मिले। अब यहां 1 लाख 13 हजार 124 केस हो गए हैं। 93 हजार 805 ठीक हो चुके हैं। 1943 की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों से परिवार को मिलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, मरीज से मिलने वाले को पीपीई किट, ग्लव्स और फेस मास्क पहनना होगा। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना को रोकने के लिए कड़ा फैसला लिया है। राज्य में किसी भी जगह 5 लोगों से ज्यादा एक साथ खड़े नहीं हो सकते। राज्य के 11 संवेदनशील जिला मुख्यालयों पर धारा 144 लगाई गई है। जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर अलवर,भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर जिलों के मुख्यालय वाले शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 लगाई गई है। वहीं, सोमवार से राज्य स्तरीय हेल्पलाइन, जिला स्तर तक वॉर रूम स्थापित किए जाएंगे। 21 सितंबर यानी सोमवार से राज्य-स्तरीय हेल्पलाइन 181 शुरू होगा। बता दें कि सामाजिक-धार्मिक आयोजन पर 31 अक्टूबर तक रोक बढ़ा दी गई है।

उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2,078 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 40,085 तक पहुंच गई।

मध्यप्रदेश में शनिवार को 2607 नए मरीज मिले इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1 लाख 3 हजार 65 हो गई है।राज्य में केस के दोगुना होने की दर बढ़ गई है। अब 42 दिन में दोगुने मरीज मिल रहे हैं। सितंबर के 18 दिनों में भोपाल में 5000 से ज्यादा केस आए हैं।

उत्तरप्रदेश में शनिवार को संक्रमण के 5729 नए मामले सामने आए। बकि 6596 ठीक हो गए। राज्य में 3 लाख 48 हजार 517 केस आ चुके हैं। 2 लाख 76 हजार 690 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4953 की मौत हो चुकी है। अभी 66 हजार 874 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
शनि-सूर्य युति 15 मार्च को: इन 3 राशियों के पारिवारिक और सामाजिक जीवन में हो सकती है उथल-पुथल, रहें सावधान
शनि-सूर्य युति 15 मार्च को: इन 3 राशियों के पारिवारिक और सामाजिक जीवन में हो सकती है उथल-पुथल, रहें सावधान
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
Amazon Sale में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट, इन दमदार मॉडल्स पर मिल रहा 40% तक डिस्काउंट
Amazon Sale में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट, इन दमदार मॉडल्स पर मिल रहा 40% तक डिस्काउंट