न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेपर लीक मामला : 35 हजार में पैरेंट्स ने खरीदा पेपर, फिर व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों को बेचा

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि 35000 हजार रुपए में पेपर खरीदने के बाद उन्होंने उसे बेचने की सोची और व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों तक इसे पहुंचा दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 1:58:43

पेपर लीक मामला : 35 हजार में पैरेंट्स ने खरीदा पेपर, फिर व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों को बेचा

10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच पेपर लीक की वजहों को लेकर नई खबर सामने आई है। अब ऐसी खबर है कि इन विषयों की परीक्षाओं का एलान शुक्रवार को सकता है। ऐसा कहा जा रहा है शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से यह फैसला लिया जा सकता है। बता दे, पेपर लीक होने की वजह से देशभर में 10वीं के मेथ्स और 12वीं के इकोनॉमिक्स पेपर को रद्द कर दिया गया था।

सीबीएसई पेपर लीक मामले में अब एक और चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि 35000 हजार रुपए में पेपर खरीदने के बाद उन्होंने उसे बेचने की सोची और व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों तक इसे पहुंचा दिया। इस दौरान ये पेपर किसी को 5000 रुपए में दिया गया तो किसी से 10 हज़ार तक भी वसूले गए। ऐसा करके पेपर की रकम को वसूल लिया गया।

सूत्रों की मानें, तो पुलिस को जो लिखा हुआ पेपर मिला है। उसके लिए वह हैंडराइटिंग का टेस्ट भी करवा सकती है। ये टेस्ट उनपर हो सकता है जिनपर पुलिस को शक है, या जो भी जांच के दायरे में हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीबीएसई पेपर लीक के मुद्दे पर गुरुवार देर शाम करीब 4 घंटे तक पूछताछ की थी।

पूछताछ में ही दिल्ली पुलिस ने पेपर से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में पूछताछ की। इनमें प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट, एग्जाम बुकलेट की सुरक्षा आदि से जुड़े सवाल भी शामिल थे। कहा जा रहा है कि करीब 1000 स्टूडेंट्स तक लीक हुआ पेपर पहुंच गया था। गौरतलब है कि सीबीएसई के पेपर लीक होने से पूरे देश में हड़कंप-सा मच गया है। देशभर में कई जगह स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं इस मामले में क्राइम ब्रांच भी जांच कर रही है। इस बीच सीबीएसई परीक्षाओं को दोबारा करवाने की तैयारी में जुट गया है।

25 लोगों से हुई पूछताछ, 40 मोबाइल नंबर स्कैन

सीबीएसई पेपर लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अबतक 25 लोगों से हुई पूछताछ के बाद 40 ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबर स्कैन किए हैं, जिन पर 12वीं औ 10वीं कक्षा के लीक पेपर भेजे गए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब इन नंबरों की जांच के आधार पर पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े लोगों का पर्दाफाश करेगी। सूत्रों की मानें तो इन नंबरों में ही छात्रों, कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों, बिचौलियों इस नेटवर्क से जुड़े शिक्षा दलालों का राज छिपा है। इसकी पूरी गहनता के साथ क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

पेपर लीक मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाबी बाग, मिंयावली, नरेला, बदापुर समेत पश्चिमी दिल्ली के करीब दर्जनों इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की, जबकि पड़ोसी जनपदों में करीब 10 से ज्यादा इलाकों में छापेमारी कर पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का दावा

- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने दावा किया कि सीबीएसई का सिर्फ मैथ्स और इकोनॉमिक्स नहीं, बल्कि सभी पेपर लीक हुए थे। इसके पीछे सीबीएसई अधिकारियों का हाथ होने का भी दावा किया गया।

- 12वीं के राहुल ने कहा, "परीक्षा से पहले सभी पेपर उपलब्ध थे। कुछ दोस्तों ने दो-दो हजार रु. में खरीदने का ऑफर दिया था। परीक्षा में बिल्कुल वही पेपर आया, जो ग्रुप्स में सर्कुलेट हो रहा था। ऐसे में पूरी परीक्षा ही दोबारा लेनी चाहिए।"

- सेंट थॉमस स्कूल की 10वीं की छात्रा भाविका यादव ने कहा, "परीक्षा से पहले अगर किसी ने पेपर लीक कर दिया तो सजा हम क्यों भुगतें?"

- छात्रों ने कहा कि पूरे मामले के लिए सीबीएसई ही जिम्मेदार है। विरोध कर रहे छात्रों ने ‘हमारी जिंदगी से खिलवाड़ बंद करो’ और ‘छात्रों को नहीं, बल्कि सिस्टम को रिटेस्ट करने की जरूरत है’ लिखी तख्तियां थाम रखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत