न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी@4 : अमित शाह ने कहा - हमें गर्व है कि बीजेपी ने देश को सबसे ज्यादा काम करने वाला पीएम दिया

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार को आज चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 May 2018 1:49:15

मोदी@4 : अमित शाह ने कहा - हमें गर्व है कि बीजेपी ने देश को सबसे ज्यादा काम करने वाला पीएम दिया

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार को आज चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ ही अमित शाह ने पार्टी को चार साल पूरे करने पर बधाई दी। शाह ने पीएम मोदी को भी बधाई दी। अमित शाह ने सरकार के चार साल के कामकाज का लेखाजोखा बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद देश में अस्थिरता के युग का अंत हुआ है। चार साल पहले मोदी को एतिहासिक जनादेश मिला है। मोदी सरकार ने जो वादे किए थे वो अपने वादों पर खरी उतरी है। भाजपा सरकार पूरे देश में अपनी उपलब्धि गिनाने में लगी हुई है। जबकि विपक्षी दल सरकार को विफल बता रहे हैं। कह रहे हैं कि कोरा झूठ बोलकर चार साल गुजार दिए।

भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के कटक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 100 प्लाटून पुलिस बल तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री की इस रैली को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इस की 21 लोकसभा सीटों में भाजपा के पास मात्र एक ही सीट है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बता दें कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने हैं। इसको देखते हुए पार्टी की योजना है कि अगर मोदी पुरी से चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को विधानसभा और लोकसभा में काफी फायदा मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। वहीं, लोकसभा की 21 सीटें हैं। इनमें से 20 सीटें बीजू जनता दल (बीजेडी) और एक सीट भाजपा के पास है। यहां साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी को 117, कांग्रेस को 16 और भाजपा को 10 सीटें मिली थीं।

- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समाज के विभिन्न क्षेत्रों के एक लाख लोगों तक सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए कवायद में जुटे हैं।
- शाह ने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और गरीबों को समर्पित सरकार है। इस सरकार ने ग्रामीण का विकास किया है।
- मोदी सरकार ने तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद को खत्म किया है। आज देश में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां बिजली नहीं हो।
- हमने हर गांव में बिजली पहुंचाई है और बहुत जल्द हर घर में बिजली पहुंचांगे।
- लोग मोदी सरकार को कितना पसंद करते हैं इसका पता इस बात से ही चलता है कि आज देश के 20 राज्यों में NDA की सरकार है।

पीएम मोदी की तारीफ


- पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि चार साल में पीएम मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है।
- पीएम मोदी एक दिन में 15 से 18 घंटे काम करते हैं।
- हमें गर्व है कि बीजेपी ने देश को सबसे ज्यादा काम करने वाला पीएम दिया।
- लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतना पसंद करते हैं कि उनके कहने पर डेढ़ करोड़ लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल