न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर बंधने जा रहे शादी के बंधन में तो जरुर जान ले ये बातें

आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जो शादी से पहले डिस्कस कर लेनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Mar 2018 1:25:23

अगर बंधने जा रहे शादी के बंधन में तो जरुर जान ले ये बातें

शादी को दुनिया का सबसे बड़ा बंधन माना जाता हैं। भारत में शादी केवल दो शरीरों का मिलन ही नहीं अपितु यह अलग-अलग आत्माओं, परिवारों, संस्कृतियों, रहन-सहन आदि का मिलन होता हैं। किसी भी रिश्ते को बनाने से पहले आपसी समझ होना और कोई भी मतभेद नहीं होना चाहिए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे मुख्य तथ्य बताने जा रहे हैं जिन पर शादी से पहले बात हो जाये तो भविष्य में रिलेशनशिप में कोई दिक्कत नहीं आती। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जो शादी से पहले डिस्कस कर लेनी चाहिए।

* माता-पिता : शादियों में अपने सास-ससुर के प्रति आदर और सम्मान को लेकर ढेर सारी ग़लतफहमियां हो सकती हैं। आपको यह बताना होगा कि शादी के कितने समय बाद आप अपने माता-पिता के घर से बाहर निकलेंगे या आप पूरे परिवार के साथ रहेंगे। अगर लड़के का परिवार संयुक्त है तो क्या लड़की के माता-पिता वहां कपल से मिलने आ सकते हैं? अगर दोनों में से किसी एक के माता-पिता को विशेष मदद या देखरेख की ज़रूरत आन पड़ी तो क्या वे आपके साथ आ सकते हैं? एक-दूसरे से बात करें और इनके समाधान निकालें ताकि बाद में आप दोनों के बीच बहस न हो।

* करियर : शादी के बाद ज़िम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए घर और दफ्तर में संतुलन बनाए रखना भी ज़रूरी है। अगर आपको नौकरी के सिलसिले में टूर पर जाना पड़ता है या फिर आपकी नौकरी में तबादले होते हैं, तो इसे लेकर भी बात ज़रूर करें। साथ ही अपनी वर्किंग शिफ्ट और ऑफिस कल्चर के बारे में भी चर्चा करें। अगर इनसे आपके भावी जीवनसाथी को लेकर कोई कनफ्यूजन या परेशानी है तो उसे भी बात करके दूर करने की कोशिश करें।

things to clear before marriage,before marriage talk,marriage tips

* कहीं दबाव में तो नहीं हो रही है शादी : आजकल ज्यादातर लड़के-लड़कियों के पहले से अफेयर होते ही हैं इसीलिए सबसे पहले आपको उससे यह पूछना चाहिए कि क्या आप यह शादी अपनी मर्जी से कर रहे हैं या आपको पारिवारिक और सामाजिक दबाव के चलते शादी करनी पड़ रही है। कई बार लड़के-लड़कियां दवाब में शादी कर लेते हैं और बाद में एक-दूसरे से संतुष्ट न होने के कारण दोनों का ही जीवन बर्बाद हो जाता है।

* पर्सनल स्पेस : रिश्तों में हर किसी को आज़ादी और पर्सनल स्पेस की ज़रूरत होती है और अगर आप दोनों को पूरी उम्र साथ रहना है है तो आप दोनों को एक-दूसरे की पर्सनल स्पेस की ज़रूरत समझनी होगी। आपको अपने लिए, अपने परिवार-दोस्तों के लिए कितना समय चाहिए? वो कौन-सी चीजें हैं जो आप दोनों अकेले करना पसंद करेंगे? क्या आप अपने हर फैसले में अपने पार्टनर को शामिल करना पसंद करेंगे? क्या हर साल आप अपने साथी के बिना अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों से मिलने जाना पसंद करेंगे? इन सब बातों पर भी ज़रूर चर्चा करनी चाहिए।

* बच्चे : अक्सर ऐसा होता है कि शादी के कुछ महीने बीतते ही नाते-रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग रह रहकतर 'गुड न्यूज़' के बारे में पूछने लगते हैं। लेकिन यह आपका निजी मसला है और इसका फैसला आप दोनों को ही करना है। शादी के बाद बच्चे कब चाहिए, चाहिए या नहीं, कितने चाहिए और उनकी परवरिश की ज़िम्मेदारी आप आपस में कैसे बांटेंगे इस पर बात ज़रूर करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शादी का एक बेहद संवेदनशील पहलू है जिसे लेकर अस्कर मियां-बीवी के बीच मनमुटाव की बातें सामने आती हैं।

* आस्था : आप दोनों में से कोई एक धार्मिक प्रवृति का हो सकता है तो दूसरा नहीं। आप में से कोई एक पूरी तरह आज़ाद रहना पसंद कर सकता है तो दूसरा हर छोटी-बड़ी बात एक-दूसरे को बताना ज़रूरी समझ सकता है। वैसे जहां आप इन बातों का पता डेटिंग या शादी से पहले वाले साथ बिताए समय में ही लगा सकते हैं, तो वहीं यह बहुत ज़रूरी हो जाता है कि आप एक-दूसरे की आस्था को सम्मान देने और उसके विचारों का ख्याल रखने के लिए क्या प्रयास करते हैं। आपको बदलने की ज़रूरत नहीं है बस इस बात का ध्यान रखना है कि किस तरह दूसरे को परेशान किए बगैर या उसे ठेस पहुंचाए बिना आप अपनी आस्था का कितना प्रदर्शन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती