न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के अलग-अलग राज्यों में दीवाली मनाने के है अनोखे तरीक़े, जाने

हिन्दुस्तान के राज्यों में दीपावली का उत्सव मनाने की परंपरा अलग-अलग है। हमारे देश में दीवाली पर्व मनाने की परंपराएं भी बड़ी अजीब हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Oct 2017 10:45:56

भारत के अलग-अलग राज्यों में दीवाली मनाने के है अनोखे तरीक़े, जाने

भारत के राज्यों में दीपावली का उत्सव मनाने की परंपरा अलग-अलग है। हमारे देश में दीवाली पर्व मनाने की परंपराएं भी बड़ी अजीब हैं। हिमाचल में कई जगह बुड्ढी दिवाली मनाई जाती है और बलि दी जाती है तो छत्तीसगढ़ एक गांव में पांच दिन पहले ही ये त्योहार मना लिया गया। पूरे देश में दिवाली मनाने की तैयारियां हो रही हैं। पश्चिम बंगाल में ये उत्सव 15 दिन पहले से ही शुरू हो जाता है। देशों में माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही रातभर दीपक व आतिशबाजी से अंधकारमयी रात को प्रकाशमय बनाकर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। आइये जानते हैं दिवाली का त्योंहार कहाँ किस तरह बनाये जाता हैं।

diwali celebration in different states,diwali,diwali special,diwali special 2017,diwali 2017

# दक्षिण भारत :

दक्षिण भारत के तमिलनाडु में आइपसी या थुलम के महीने में मनाया जाता है। यहां दिवाली के एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी का विशेष महत्व है। इस दिन मनाया जाने वाला उत्सव दक्षिणी भारत के दिवाली उत्सव का सबसे प्रमुख दिन होता है। इसके लिए एक दिन विशेष तरह के पारंपरिक स्नान की तैयारी की जाती है व कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। अगले दिन सुबह पारंपरिक तरीके से स्नान (जो कि एक तरह का तेल स्नान होता है) किया जाता है। सुबह सभी अपने घर का आंगन साफ कर व धो कर रंगोली बनाते हैं। इस दिन नए कपड़े पहनने और मिठाई खाने का रिवाज हैं। दक्षिण में दिवाली से जुड़ा सबसे अनोखा रिवाज़ है जिसे थलाई दिवाली कहा जाता है।

# बस्तर की दियारी :

आदिवासियों की अधिकता वाले बस्तर अंचल के ग्रामीण इलाकों में ’दीपावली’ नहीं मनाई जाती। यहां नगरीय इलाकों से भिन्न ’दीपावली’ पर्व मनाने की बजाए ’दियारी’ का त्योहार परंपरागत तरीके से आज भी मनाया जाता है। कार्तिक मास की अमावस्या को ’दीपावली’ के मौके पर नगरीय इलाकों में आमतौर पर लक्ष्मीजी का पूजन करके घरों के बाहर रोशनी और पटाखे फोड़े जाते हैं। इसके उलट ग्रामीण इलाकों में ’दियारी’ तीन दिनों तक मनाई जाती है। इस दौरान मुख्य रूप से फसल रूपी लक्ष्मी, मिट्टी और पशुधन की पूजा की जाती है।

diwali celebration in different states,diwali,diwali special,diwali special 2017,diwali 2017

# उत्तर भारत :

उत्तर भारत में दिवाली उत्सव की शुरुआत दशहरे के साथ ही शुरू हो जाती है जिसमें रामायण की कहानी को नाटकीय रूप से दर्शाया जाता है। यह नाटक कई रातों तक चलता है, परंतु इसका अंत बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ होता है। 5 दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव के दिन यहां पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां बनाई जाती हैं, साथ ही लोग नए वस्त्र पहनकर एक-दूसरे से मिलते, जुआ खेलते, पटाखे छोड़ते और तरह-तरह के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखते हैं।

# हिमाचल की दिवाली :

परंपरा के मुताबिक, बुड्ढी दिवाली देशभर में मनाई जाने वाली दिवाली के बाद पड़ने वाली पहली अमावस्या से शुरू होती है। यह त्योहार ढोल-नगाड़ों के बीच पशुबलि देकर देवी-देवताओं की प्रार्थना करने, लोकगीत गाने और खुशियां मनाने का प्रतीक है। इस त्योहार के प्रतीक के रूप में सैकड़ों बकरियों और भेड़ों की बलि दी जाती है। परंपरा के अनुसार, पशुधन विशेषकर बकरी रखने वाले ग्रामीण अपने पशुओं को नजदीक के मंदिर में ले जाते हैं जहां त्योहार की पहली रात पशु की बलि दी जाती है और देवी-देवताओं की प्रतिमा के आगे पशुओं के कटे सिर पेश किए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर