न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर: विश्व पर्यावरण दिवस से ठीक एक दिन पहले वन विभाग ने दिखाई सख्ती, अवैध आरा मशीनों पर बड़ी कार्रवाई

धौलपुर के मनिया कस्बे में विश्व पर्यावरण दिवस से पहले वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित दो दर्जन से ज्यादा आरा मशीनों पर बड़ी कार्रवाई की। हरे पेड़ों की कटाई रोकने के लिए प्रशासन ने मशीनें जब्त कीं और ढांचे गिराए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 5:31:53

धौलपुर: विश्व पर्यावरण दिवस से ठीक एक दिन पहले वन विभाग ने दिखाई सख्ती, अवैध आरा मशीनों पर बड़ी कार्रवाई

विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले बुधवार को धौलपुर जिले में वन विभाग ने सख्त कदम उठाया। मनिया कस्बे में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही दो दर्जन से ज्यादा आरा मशीनों को जब्त कर उनके ढांचों को गिरा दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में अफरा-तफरी मच गई।

क्षेत्रीय वन अधिकारी अरुण सोनी ने बताया कि अवैध आरा मशीनों के जरिए हरे पेड़ों की बेतहाशा कटाई की जा रही थी। इसकी लगातार शिकायतें मिलने के बाद जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मनिया में कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कई बुलडोजरों की सहायता से मशीनों के फाउंडेशन तोड़े गए और लगभग डेढ़ दर्जन मशीनों को जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ आरा मशीन संचालकों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती और प्रशासन की रणनीति के चलते हालात शांतिपूर्ण रहे। अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई मशीनों को जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लंबे समय से सक्रिय लकड़ी माफिया पर पहली बार कसा शिकंजा

जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आरा मशीनें धड़ल्ले से चल रही थीं। यह संचालक गांव-गांव जाकर हरे पेड़ खरीदते और फिर उन्हें काटकर फर्नीचर तैयार कर बाजार में बेचते थे। लंबे समय से हरे पेड़ों की अवैध कटाई का यह धंधा चल रहा था, लेकिन पहली बार वन विभाग ने इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई कर लकड़ी माफिया के खिलाफ मोर्चा खोला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?