न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने जल्द मां बनने वालीं कियारा के लिए भेजा स्पेशल गिफ्ट, शोएब ने बताया दीपिका का हाल

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के जीवन में जल्द ही खुशियों की एंट्री होने वाली है। कियारा प्रेग्नेंट हैं और कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 8:03:07

2 News : आलिया ने जल्द मां बनने वालीं कियारा के लिए भेजा स्पेशल गिफ्ट, शोएब ने बताया दीपिका का हाल

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के जीवन में जल्द ही खुशियों की एंट्री होने वाली है। कियारा प्रेग्नेंट हैं और कुछ दिनों में वह मां बन जाएंगी। कियारा अपने होने वाले बच्चे के लिए बहुत उत्साहित हैं। कियारा ने काम से ब्रेक ले लिया है और अब पूरा ध्यान अपने बच्चे पर लगाना चाहती हैं। इस बीच आलिया ने कियारा को खास दिन की तैयारी में हेल्प करने के लिए एक स्पेशल गिफ्ट भेजा है। आलिया ने कियारा को प्यारा सा गिफ्ट दिया जिसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। आलिया ने कियारा के लिए क्यूट से कपड़ों का सेट भेजा है।

अपने ब्रांड ‘एड मम्मा’ से आलिया ने कियारा के होने वाले बेबी के लिए प्यारे-प्यारे कपड़े भेजे हैं। इस गिफ्ट को शेयर करते हुए कियारा ने आलिया का धन्यवाद किया है। ये गिफ्ट बेबी के लिए काम आने वाला है। कियारा आखिरी बार कुछ समय पहले न्यूयॉर्क में आयोजित प्रतिष्ठित फैशन इवेंट मेट गाला में नजर आई थी। उस समय कियारा ने अपने बेबी बंप को बड़ी खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट किया था। कियारा इस लुक में बेहद प्यारी लग रही थीं। फैंस को उनके बेबी के आने का इंतजार है।

कियारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब ‘वॉर 2’ में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों इसका टीजर जारी किया गया था, जिसमें कियारा के बिकिनी लुक ने कहर बरपा दिया। कियारा ने प्रेग्नेंसी के चलते फरहान अख्तर की मूवी ‘डॉन 3’ छोड़ दी है। इसमें रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं। कियारा को पिछली बार साउथ सुपरस्टार राम चरण स्टारर फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था। दूसरी ओर, आलिया की बात करें तो उनकी शादी साल 2022 में रणबीर कपूर के साथ हुई थी। उसी साल नवंबर में बेटी राहा का जन्म हुआ था। आलिया की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘जिगरा’ थी।

2 News : आलिया ने जल्द मां बनने वालीं कियारा के लिए भेजा स्पेशल गिफ्ट, शोएब ने बताया दीपिका का हाल

शोएब इब्राहिम ने लिखा, दीपिका 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहीं…

पिछले दिनों पता चला था कि अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के लिवर कैंसर है। तब से ही फैंस उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं। अब दीपिका के पति एक्टर शोएब इब्राहिम ने पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हैलो दोस्तों, सॉरी मैं आपको कल रात अपडेट नहीं कर सका। यह एक लंबी सर्जरी थी। दीपिका 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर (OT) में रहीं लेकिन सब कुछ ठीक रहा। वह अभी आईसीयू में हैं।

उसे थोड़ा दर्द हो रहा है, लेकिन वह स्थिर है और ठीक है। दिल से आप सभी को प्यार, प्रार्थना और समर्थन के लिए शुक्रिया, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। जब वह आईसीयू से बाहर आएगी तो मैं आप सभी को अपडेट दूंगा। एक बार फिर से आप सभी का धन्यवाद। उसके लिए आप सभी प्रार्थना करते रहें।” इससे पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। वीडियो में दीपिका पहले व्हीलचेयर पर दिख रही हैं और फिर वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आईं।

शोएब और दीपिका की मां उन्हें दिलासा देती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। उनके नोट के एक हिस्से में लिखा था, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के लिए अस्पताल जाना और फिर पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है और फिर पता चला कि ट्यूमर सैकंड स्टेज का कैंसर है। ये सब हमारे द्वारा देखा और अनुभव किया गया सबसे कठिन समय रहा है।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज