न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिन्नास्वामी हादसे पर BCCI सेक्रेटरी का बयान, आयोजकों को ठहराया जिम्मेदार

बेंगलुरु में आरसीबी की जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई। बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और बेहतर प्रबंधन की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 9:42:36

चिन्नास्वामी हादसे पर BCCI सेक्रेटरी का बयान, आयोजकों को ठहराया जिम्मेदार

बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की आईपीएल 2025 जीत का जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विराट कोहली और पूरी RCB टीम अपने पहले आईपीएल खिताब के साथ अपने होम ग्राउंड पर पहुंची थी। टीम और खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग उमड़े थे। चूंकि एंट्री के लिए कोई टिकट नहीं रखा गया था, इसलिए भीड़ बेकाबू हो गई। इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। अब इस पर बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीम अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु पहुंची। पहले खिलाड़ियों को ओपन बस में विजय यात्रा निकालनी थी, लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद, टीम की बस जिस रास्ते से गुजरी, वहां लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। एक्टर अनुष्का शर्मा ने भी इस दौरान के कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए। विराट कोहली ट्रॉफी के साथ बस के सामने बैठे नजर आए।

शाम करीब 5 बजे आरसीबी टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंची, जहां एक भव्य जीत का जश्न मनाया जा रहा था। वहां भी हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई, और शाम 6 बजे तक कई लोगों की मौत की खबरें आने लगीं। इसके बावजूद, स्टेडियम के भीतर जश्न का माहौल देर तक चलता रहा।

आयोजन में चूक पर बीसीसीआई का बयान

बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, "यह बेहद दुखद घटना है। यह लोकप्रियता का एक नकारात्मक पहलू है। लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को देखने के लिए पागल हो जाते हैं। आयोजकों को यह कार्यक्रम और बेहतर तरीके से आयोजित करना चाहिए था। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब इतनी बड़ी जीत का उत्सव मनाया जाता है, तो सुरक्षा, सावधानी और उचित प्रबंध जरूरी हो जाते हैं। कहीं न कहीं कोई चूक जरूर हुई है। इससे पहले भी आईपीएल जीत पर जश्न मनाए गए हैं, जैसे कि पिछले साल कोलकाता में जब केकेआर ने खिताब जीता था, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत