न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: एसएमएस अस्पताल में रोबोट से हुआ दुर्लभ हर्निया का सफल ऑपरेशन, मरीज पूरी तरह स्वस्थ

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों ने दुर्लभ पेंटालून हर्निया का सफल रोबोटिक ऑपरेशन किया। यह सर्जरी कम चीरे और न्यूनतम रक्तस्राव के साथ सम्पन्न हुई, जो चिकित्सा जगत में एक बड़ी उपलब्धि है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 6:26:57

जयपुर: एसएमएस अस्पताल में रोबोट से हुआ दुर्लभ हर्निया का सफल ऑपरेशन, मरीज पूरी तरह स्वस्थ

जयपुर | राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में चिकित्सा जगत की एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक जटिल हर्निया सर्जरी को रोबोटिक तकनीक की मदद से सफलता पूर्वक अंजाम दिया। खास बात यह रही कि यह ऑपरेशन पेंटालून (सैडल बैग) हर्निया का था, जो कि अपेक्षाकृत दुर्लभ माना जाता है और इसे कम चीरे और न्यूनतम रक्तस्राव के साथ संपन्न किया गया।

कैसे हुआ ऑपरेशन?

सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि यह ऑपरेशन दौसा निवासी 42 वर्षीय हनुमान सहाय शर्मा पर किया गया। मरीज को पेट के निचले हिस्से में गांठ महसूस हो रही थी, जिसे जांच के बाद लेफ्ट इनगुइनल हर्निया (Left Inguinal Hernia) के रूप में पहचाना गया। चिकित्सकों ने इसके बाद मरीज को भर्ती कर, रोबोटिक सर्जरी से उपचार का निर्णय लिया।

ऑपरेशन की खासियत

डॉ शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान डायरेक्ट और इंडायरेक्ट दोनों प्रकार के हर्निया सैक्स पाए गए। यह ऑपरेशन सर्जरी विभाग की यूनिट 6 में डॉ प्रभा ओम के निर्देशन में, डॉ भूपेन सोंग्रा की यूनिट के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।

संपूर्ण टीम का योगदान

इस ऑपरेशन को सफल बनाने में डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग स्टॉफ की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही। इनमें शामिल हैं—डॉ नरेंद्र शर्मा (सर्जन), डॉ अमित गोयल, डॉ प्रवीण जोशी (सहयोगी डॉक्टर), डॉ सुनील चौहान, डॉ इंदु वर्मा (एनेस्थीसिया टीम) और नर्सिंग स्टाफ के सुनील शर्मा, सायर चौधरी।

डॉ शर्मा ने बताया कि मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और ऑपरेशन के पश्चात उसे किसी भी प्रकार की जटिलता नहीं हुई।

निशुल्क हुआ ऑपरेशन

यह अत्याधुनिक सर्जरी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूर्णतः निशुल्क की गई, जिससे मरीज को आर्थिक बोझ से भी राहत मिली।

क्या है पेंटालून हर्निया?

पेंटालून हर्निया को सैडल बैग हर्निया भी कहा जाता है। इसमें डायरेक्ट और इंडायरेक्ट दोनों प्रकार के हर्निया एक साथ पाए जाते हैं, जिससे इसका उपचार तकनीकी रूप से अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। आम सर्जरी की तुलना में रोबोटिक तकनीक से इसका इलाज अधिक सटीक और कम तकलीफदेह होता है।

एसएमएस अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से एक और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर राज्य में सरकारी चिकित्सा सेवाओं के स्तर को एक नई ऊंचाई दी गई है। यह उपलब्धि चिकित्सा विज्ञान में आधुनिक तकनीक के महत्व को रेखांकित करती है और आमजन के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?