‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अक्षरा यानी एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर। कैंसर से जूझ रही हिना ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे रॉकी जायसवाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देख फैंस हैरान भी हैं और बेहद खुश भी।
हिना खान और रॉकी जायसवाल ने बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिए। इस खास मौके की तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस के साथ साझा की हैं। कैंसर की जंग के बीच इस खुशखबरी ने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया है। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।














