न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चींटी के काटने पर होने वाली जलन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

हम यहां कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप होने वाली इस जलन को दूर कर सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Dec 2017 1:11:24

चींटी के काटने पर होने वाली जलन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

घर में कहीं भी कोई मीठी चीज पड़ी हो या कोई और खाने वाली चीज सबको यही डर रहता है कि कहीं इसमें चींटियाँ न लग जायें। चींटी शायद जीवों की जितनी प्रजातियाँ होती हैं उनमे से यह सबसे छोटी जीव होती हैं। चींटी दिखती भले ही छोटी हैं परन्तु इसके काटने पर दर्द बहुत ज्यादा होता हैं। खासतौर से अगर लाल चींटी ने आपको काट लिया हो। लाल चींटी, बर्र के डंक आदि में फार्मिक अम्ल होता है। चींटी इस फ़ॉर्मिक अम्ल को त्वचा में प्रवेश करा देती है जिससे तेज जलन होती है। इससे तेज एलर्जिक रिऐक्शन हो सकता है। इसे मेडिकल साइंस एनाफायलैक्सिस (Anaphylaxis) का नाम देती है। इसमें भयंकर सूजन और दर्द होता है। हम यहां कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप होने वाली इस जलन को दूर कर सकते हैं।

insects bites,Health tips,healthy living

* बर्फ की सिंकाई : अगर लाल चींटी वगैरह के काट लेने से आपकी स्किन लाल हो जाती है या उस पर सूजन होती है तो आप उस जगह को बर्फ से मलकर ठीक किया जा सकता है। एक तौलिये में कुछ बर्फ के टुकड़े लें तथा मधुमक्खी के काटे हुए भाग पर 20 मिनट तक रखें। इसकी ठंडक से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाएंगी तथा दर्द और खुजली का अहसास नहीं होगा।

* तुलसी के पत्ते : 6 या 7 तुलसी के पत्ते लें। अब इन पत्तों को पीस लें और जिस स्थान पर चींटी ने कटा हैं उस पर इन पत्तों का लेप करें। तुलसी के पत्तो के लेप करने से त्वचा की खुजली, जलन और सूजन में आराम होगा। तुलसी के पत्तों का प्रयोग मच्छर, मधुम्क्खी के काटने पर भी किया जा सकता हैं।

* ऐलोवेरा : स्किन से जुडी कोई भी समस्या हो उसमें ऐलोवेरा का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। आप इसी ऐलोवेरा का इस्तेमाल चींटी के काटने पर होने वाली जलन और दर्द को दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। ऐलोवेरा की पत्तियां लें और इनसे निकलने वाले जेल को उस जगह पर लगायें। थोड़ी देर में दर्द से आराम मिल जायेगा।

* सिरका : सिरके को काफी पहले से ही पूरी दुनिया में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह दर्द, जलन और सूजन से तो राहत दिलाता ही है साथ ही उस हिस्से की स्किन की भी देखभाल करता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपने एक कॉटन बॉल को सिरके में डुबोएं और फिर उस हिस्से पर लगायें।

* सेंधा नमक का लेप : सोआ और सेंधा नमक को चटनी बनाकर लेप करने से दर्द दूर हो जाता है। गर्म पानी में नमक मिलाकर सेंक करने से दर्द और सूजन ठीक होती है कंधे के दर्द में नमक तवे पर अच्छी तरह गर्म कर कपड़े की थैली में डालकर उससे सिंकाई करने पर राहत मिलती है।

* टूथपेस्ट
: यदि आपको किसी चींटी, मधुमक्खी या ततैया ने काटा हो, तो आप घर में मौजूद कोलगेट या कोलगेट जैसा अन्य कोई पेस्ट (जिसमें मिंट की मात्रा ज्यादा हो) लगाएं। आपको तुरंत आराम मिलेगा। इससे जलन व सूजन दोनों ही ठीक हो जाते हैं।

* नारियल तेल : नारियल के वैसे भी कई फायदे हैं लेकिन आप यह जानकर आश्चर्य में पड़ जायेंगें कि चींटी के काटने पर भी आप इसे लगाकर आराम पा सकते हैं। तेल की कुछ बूंदें जलन वाले हिस्से पर डालें और उंगलियों से मसाज करें। इससे थोड़ी देर में जलन खत्म हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका